Congress Women s Dialogue Promises 2500 Monthly Support Under Mahagathbandhan Government संगठन सृजन व माई-बहिन मान योजना को ले कार्यक्रम, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCongress Women s Dialogue Promises 2500 Monthly Support Under Mahagathbandhan Government

संगठन सृजन व माई-बहिन मान योजना को ले कार्यक्रम

कांग्रेस ने शिवपुर और रतवार पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को महागठबंधन सरकार बनने पर हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया। यह राशि महिलाओं की जरूरतों और सपनों को समर्थन...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआMon, 16 June 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
संगठन सृजन व माई-बहिन मान योजना को ले कार्यक्रम

कांग्रेस ने शिवपुर व रतवार गांव में आयोजित किया महिला संवाद कहा, महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिला को मिलेगा 25 सौ (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के शिवपुर एवं रतवार पंचायत में सोमवार को कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन व माई-बहिन मान योजना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों के अलावा पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों ने भाग लिया। महिला संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर माई-बहिन मान योजना से महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि मां की मेहनत का सम्मान, बहनों की जरूरतों का सहारा और बेटियों के सपनों को उड़ान भरने में मदद करेगी।

संगठन सृजन अभियान को ले उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ किसी पद को भरने की एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की बुनियाद को और मजबूत करने की सोंच है। संगठन को गांव-टोलों तक विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में भभुआ प्रखंडअध्यक्ष हरीश तिवारी, अशोक पांडेय, अनिल तिवारी, महिला-प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीतू कुमारी, गंगाधर उपाध्याय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा, मोहनियां प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश, कमलेश कुशवाहा, नितिन, मुखलेश पटेल आदि ने भाग लिया। फोटो- 16 जून भभुआ- 10 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के शिवपुर गांव में संगठन सृजन अभियान को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेसजन व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।