ब्रेल भाषा में पढ़ाई के स्कूल खोलने की मांग
(पैनल) मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोगमौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोगमौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोग

(पैनल) भगवानपुर। प्रखंड के दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की पढ़ाई के लिए जिले में ब्रेल भाषा का स्कूल खोलने की मांग युवाओं द्वारा की गई है। युवाओं अमरेंद्र कुमार, पियुष कुमार व चंदन कुमार ने बताया कि ऐसा विद्यालय खोलने का प्रस्ताव यहां के जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकार के पास भेजा जाना चाहिए। यह ठीक है कि ऐसे बच्चों को पढ़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है, पर स्थाई व्यवस्था जरूरी है। मंदिर की जमीन की घेराबंदी करने की चर्चा भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय की सुवरा नदी के तट पर बने कई प्राचीन मंदिरों की जमीन की बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व घेराबंदी करने की आमजनों में चर्चा बढ़ गई है। ग्रामीण मंटू पांडेय और अविनाश सिंह ने बताया कि सरकार को चाहिए कि कब्रिस्तान की तरह मंदिरों की भी घेराबंदी कराएं, ताकि उसकी भूमि का अतिक्रमण नहीं किया जा सके और सुरक्षित रहे। चुनाव में इस मुद्दे पर प्रत्याशियों को घेरने की चर्चा अभी से की जाने लगी है। पानी के लिए भटक रहे बाजार में आए लोग अधौरा। मुख्य बाजार में नुर्शीद मियां के दरवाजे पर गाड़े गए चापाकल ने पानी देना बंद कर दिया है। विभाग द्वारा इसकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी तो हो ही रही है, बाजार में आए ग्राहक भी पीने वाला पानी के लिए भटक रहे हैं। उन्हें किसी दुकान पर पानी पीना पड़ रहा है। लेकिन, दुकानों पर भी बिना कुछ खरीदे पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। हाई स्पीड में वाहन चलाने से हादसे की आशंका रामपुर। प्रखंड की सड़कों पर सिर्फ दोपहिया ही नहीं, अन्य वाहन भी हाई स्पीड में चलते हैं। अगर ट्रक खाली है तो उसकी स्पीड भी कम नहीं होती। हाइवा, डंपर व ट्रैक्टर भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। बालू लदे वाहन की स्पीड देख सकते हैं। ट्रैफिक नियम को लेकर समय-समय पर आमजनों व चालकों को जागरूक करने के बावजूद तेज रफ्तार में वाहन चलाने से चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी वह नहीं मान रहे हैं। दो जिला को जोड़ने वाला पथ बदहाल रामपुर। प्रखंड के अमांव से रोहतास जिला के चेनारी में जाने वाला पथ बदहाल हो गया है। इस पथ पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। जानकारों ने बताया कि उक्त पथ करीब पांच साल पूर्व बनवाया गया था। लेकिन, निर्माण के बाद संवेदक द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस बदहाल पथ से लोगों को गुजरने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पथ से रोहतास व कैमूर जिले के विभिन्न गांवों के लोंगों का आना-जाना होता है। वाहन चालक भी परेशान हैं। पीडीएस गोदाम पर जाने वाला पथ बदहाल रामपुर। प्रखंड के पीडीएस गोदाम पर जाने वाला पथ बदहाल हो गया है। इस कारण वाहनों से अनाज लेकर आने व लेकर पीडीएस गोदामों में आने-जाने में हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार तो रास्ते में ही लोड ट्रक फंस जाता है। वाहन को अनलोड कर उसे निकाला जाता है। बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। राशन लेकर आने व जाने में चालक परेशान हो जाते हैं। जन वितरण प्रणाली के डीलर कई बार विभागीय अधिकारी से इस पथ की मरम्मत कराने की गुहार लगा चुके हैं। मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोग भगवानपुर। प्रखंड में तेज गति से पछुआ हवा चल रही है। गुरुवार को भी दोपहर एक बजे तक चली। उसके बाद आंधी-पानी से तापमान में गिरावट आई है, जिससे हवा में नमी महसूस हो रही है। लेकिन, शुक्रवार को फिर तीखी धूप निकली। ठंडा-गर्म मौसम से समन्वय नहीं बनाने से लोग बीमार होने लगे हैं। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और बाहर आने-जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा दिख रही है। बाइक चालक भी कम बीमार नहीं हो रहे हैं। सीएचसी के अलावा निजी क्लीनिक में भी खांसी, बुखार, जुखाम से परेशान मरीज पहुंच रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।