Fire Accident in Bhabhua Disabled Woman Severely Burned in Hut झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग महिला झुलसी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsFire Accident in Bhabhua Disabled Woman Severely Burned in Hut

झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग महिला झुलसी

भभुआ के पट्टी गांव में एक दिव्यांग महिला संजू देवी गंभीर रूप से झुलस गई। गांव के पास गेहूं के खेत में जलाए गए डंठल की आग उसकी झोपड़ी में पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भभुआ सदर अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 25 April 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग महिला झुलसी

भभुआ। पट्टी गांव की दुकान की झोपड़ी में आग लगने से एक दिव्यांग महिला गंभीर रूप झुलस गई। जानकारी के मुताबिक महिला मोहनियां थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सिगाऊ राम के 30 वर्षीय पत्नी संजू देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि मोहनियां थाना क्षेत्र के लुरपुरवा गांव के ग्रामीण अपने गेहूं का खेत में डंठल जलाएं हुए थे। डंठल जलते-जलते उसकी आग पट्टी गांव के पास पहुंच गयी और झोपड़ीनुमा दुकान में बैठी दिव्यांग महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अधिवक्ता संघ ने पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा पुस्तकालय में शोकसभा आयोजित कर देश के पहलगाम में आंतकी हमला में मारे गए लोगो की आत्मा की शांन्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में वकीलों ने देश से आतंकवाद को सफाया करने के लिए केन्द्र सरकार से मांग की गयी। शोकसभा में महासचिव मंटु पाण्डेय, वकील चन्द्रशेखर सिंह,दिलीप सिंह,रमनजी पाण्डेय,अजीत कुमार, गिरीश श्रीवास्तव,राजेन्द्र पाण्डेय,लक्ष्मीकान्त तिवारी,ओम प्रकाश, शशि कुमार,रवि कुमार सिन्हा,ऋषभ मौर्य, अमित कुमार,प्रदीप पाण्डेय सहित कई थे। हि.प्र. झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग महिला झुलसी भभुआ। पट्टी गांव की दुकान की झोपड़ी में आग लगने से एक दिव्यांग महिला गंभीर रूप झुलस गई। जानकारी के मुताबिक महिला मोहनियां थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सिगाऊ राम के 30 वर्षीय पत्नी संजू देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि मोहनियां थाना क्षेत्र के लुरपुरवा गांव के ग्रामीण अपने गेहूं का खेत में डंठल जलाएं हुए थे। डंठल जलते-जलते उसकी आग पट्टी गांव के पास पहुंच गयी और झोपड़ीनुमा दुकान में बैठी दिव्यांग महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अधिवक्ता संघ ने पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ द्वारा पुस्तकालय में शोकसभा आयोजित कर देश के पहलगाम में आंतकी हमला में मारे गए लोगो की आत्मा की शांन्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में वकीलों ने देश से आतंकवाद को सफाया करने के लिए केन्द्र सरकार से मांग की गयी। शोकसभा में महासचिव मंटु पाण्डेय, वकील चन्द्रशेखर सिंह,दिलीप सिंह,रमनजी पाण्डेय,अजीत कुमार, गिरीश श्रीवास्तव,राजेन्द्र पाण्डेय,लक्ष्मीकान्त तिवारी,ओम प्रकाश, शशि कुमार,रवि कुमार सिन्हा,ऋषभ मौर्य, अमित कुमार,प्रदीप पाण्डेय सहित कई थे। हि.प्र.

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।