किताब के अभाव में पुस्तकालय चालू नहीं
पेज चार की एक नजर खबर पेज चार की एक नजर खबर किताब के अभाव में पुस्तकालय चालू नहीं भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न

पेज चार की एक नजर खबर किताब के अभाव में पुस्तकालय चालू नहीं भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में पंचायत ज्ञान केंद्र यानी पुस्तकालय के लिए किताब की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसके कारण पुस्तकालय अब तक चालू नहीं हो सका है। जिससे बेरोजगार युवाओं को कंपटीशन की तैयारी करने में परेशानी हो रही है। ए.स. काजी हाउस निर्माण की बढ़ी मांग भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित बदहाल पुराने काजी हाउस की निर्माण कराने की किसानों में मांग बढ़ रही है। किसानों ने बताया कि यहां के काजी हाउस के बदहाल होने से किसानों के फसलों को बर्बाद करने वाले आवारा पशुओं और पालतू मवेशियों को बंद करने में दिक्कत हो रही है।
ए.स. गर्मी की छुट्टी से बच्चों में बढ़ी मस्ती भगवानपुर। प्रखंड में गर्मी की छुट्टी को लेकर विद्यालयों के बंद होने के बाद बच्चों की मस्ती बढ़ गई है। जिससे बच्चे अपने अभिभावक के साथ रिश्तेदारों अथवा अन्य शहरों में मौज-मस्ती करने के लिए जा रहे हैं। ओरगांव के अभिभावक शुभम तिवारी ने बताया कि बच्चों का गर्मी के स्कूलों का छुट्टी हो गया है। छुट्टी के कारण बच्चों को उसके मामा गांव घूमने के लिए ले जा रहे हैं। ए.स. नाली के दुर्गंध से वातावरण हो रहा दूषित भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न गलियों के नालियों में कचरा जाम होने से नालियों से दुर्गंध आने लगी है। जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया इससे कभी भी संक्रामक बीमारी भी फैल सकती है। ए.स. सरैया वभनी सड़क खराब होने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के सरेया वभनी सड़क ओवरलोडेड वाहनों के चलने से टूटकर खराब हो गई है। जिसमें अनेक गढ्ढे होने से वाहनों के परिचालन में दिक्कत हो रही है। किसान बाला पाल ने बताया कि सड़क खराब होने से खेतों से अनाज को घर लाने में परेशानी हो रही है। ए.स. सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय चौक पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। समाजसेवी राजीव अग्रवाल और छोटे लाल पांडेय का कहना है कि इस चौक से प्रतिदिन हजारों लोग प्रखंड अंचल में काम को लेकर आते जाते हैं। जिन्हें शौचालय की कमी काफी खलती है। शौचालय का निर्माण होने के बाद मुंडेश्वरी में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। ए.स. आबादी क्षेत्र में तेज गति से बाइक चलाने से दुर्घटना की आशंका भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न सड़कों के आबादी वाले क्षेत्र में तेज गति से बाइक चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बच्चे इतनी तेज गति से बाइक चला रहे हैं की कभी भी किसी को धक्का लगा सकता है। इस बार प्रशासन का कोई रोक-टोक नहीं हो रहा है। जिससे नाबालिक के बाइक सवार बेलगाम हो गए हैं। ए.स. भगवानपुर सीएलएफ भवन में बिजली नहीं भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित जिविका परियोजना के सीएलएफ कार्यालय में बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिसके कारण इस कार्यालय के लिए भेजे गए कंप्यूटर, पंखा आदि बिजली के अभाव में नहीं चल रहे हैं। जिससे जिससे महिला संगठन के दीदियों को परेशानी हो रही है। ए.स. सीएम के शिलान्यास के बाद भी नहीं बना बस पड़ाव भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में पटना से सीएम के बस पड़ाव के निर्माण लिए रिमोट कंट्रोल से शिलान्यास करने के बाद भी अब तक बस पड़ाव का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। जिसके कारण प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न सड़कों पर यात्री वाहनों को खड़ा करने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ए.स. नकली वस्तुओं की बिक्री से उपभोक्ताओं को परेशानी भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय जैतपुरकला, मुंडेश्वरी, टोडी,खिरी आदि बाजार के दुकानों पर नकली वस्तुओं की बिक्री से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इसमें खाने पीने की वस्तु, मशीनरी सामान, दवा, भवन निर्माण सामग्री, खाद बीज सहित कई शामिल है। ए.स.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।