Mango Market Update Various Varieties Yet to Arrive Including Alphonso and Kesar इस वर्ष आम की हर प्रजाति का स्वाद चख सकेंगे लोग, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsMango Market Update Various Varieties Yet to Arrive Including Alphonso and Kesar

इस वर्ष आम की हर प्रजाति का स्वाद चख सकेंगे लोग

इस वर्ष आम की हर प्रजाति मंडी में उपलब्ध होगी, लेकिन अलफांसो, तोतापरी, हापुस, केसर और सिंदुरा आम अभी तक बाजार में नहीं आए हैं। लंगड़ा, दशहरी, सिपू जैसे आम बिक्री पर हैं। आम के फायदे भी उल्लेखित किए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 23 May 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
इस वर्ष आम की हर प्रजाति का स्वाद चख सकेंगे लोग

अलफांसो, तोतापरी, हापुस, केसर, सिंदुरा प्रजाति के आम अभी तक बाजार में नहीं लंगड़ा, दशहरी, सिपू, माल्दह, चौसा, जर्दालू आम की बाजार में की जा रही खरीद (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। इस वर्ष मंडी में आम की हर प्रजाति दिखेगी, जिसका स्वाद ग्राहक चख सकेंगे। हालांकि अभी सभी प्रजाति के आम मंडी में उपलब्ध नहीं हैं। बाजार में अभी तक लंगड़ा, दशहरी, सिपू, माल्दह, चौसा, जर्दालू जैसे आम तो खूब बिक रहे हैं, लेकिन अलफांसो, तोतापरी, हापुस, केसर, सिंदुरा प्रजाति के आम अभी तक बाजार में नहीं आए हैं। गर्मी का मौसम आते ही लोग फलों का इंतजार करना शुरू कर देते हैं।

इस मौसमी फल की अपनी विशेषता है और आम की तुलना दूसरे से नहीं की जा सकती। यह अपने आप में अकल्पनीय फल का एक रूप है। आम की एक शृंखला भी है, जो बाजार में उपलब्ध हैं। इसे भोजन के साथ भी खाया जाता है। अब तो आम के अलावा लीची जैसे नए फल भी बाजार में आ चुके हैं। इसलिए आम के साथ इनकी भी बिक्री हो रही है। फल कारोबारी सोनू ने बताया कि उत्तर प्रदेश से दशहरी, चौसा और लंगड़ा, बिहार से जर्दालू, गोवा से मनकुरद और मुसरद, पश्चिम बंगाल से हिमसागर और माल्दह, महाराष्ट्र में अलफांसो, दक्षिण भारत में बंगनपल्ली आम मंगाया जाता है। किसान नेमचंद सिंह बताते हैं कि आम अच्छा स्वाद तब मिलता है, जब बारिश हो और उसकी गर्मी निकल जाए। बारिश होने के बाद आम का खट्टापन व कीट खत्म हो जाते हैं। पेड़ का पका आम और क्वाराइट से पकाए आम के स्वाद में अंतर रहता है। खाने का मजा वर्षा होने के बाद ही आता है। आम विक्रेता रमेश सोनकर ने बताया कि आम को फलों का राजा माना जाता है। इस बार उन्होंने भगवानपुर व चैनपुर में दो बागीचा लिया है। पेड़ पर अच्छे फल लदे हैं। अगर आंधी से बच जाए तो अच्छी आमदनी होगी। हालांकि आंधी के डर से कुछ कच्चे फल को ही बाजार में बेच रहे हैं। अभी पेड़ में पका हुआ लोकल आम बाजार में नहीं आ रहा है। एनीमिया के लाभकारी उपचार आयुर्वेदाचार्य अखंडानंद ने बताया कि आम में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो खून के लिए बहुत आवश्यक है। आम का रस एनीमिया के रोगियों के लिए विशेष रूप से ठीक है, जो उन्हें पर्याप्त मात्रा में आयरन प्रदान करता है। आंखों के लिए फायदेमंद है आम के रस में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है। इस वजह से इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। यह आंखों के कई रोग को दूर करता है। आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। पाचन को बढ़ाता है यदि आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो आम का रस आपके लिए उपयोगी है। क्योंकि आम के रस में डेटॉक्सिफाई गुण होते हैं जो कि आम पेट को साफ करते हैं। मुंहासों को दूर रखें प्रभावी रूप से त्वचा को प्रभावित करता है। यह मुंहासों के बंद छिद्रों को खोलता है। एक बार जब यह पंच खुल जाता है, तो मुंहासे का होना स्वयं बंद हो जाता है। आम के गूदे को त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक गर्भवती महिला को आयरन की विशेष आवश्यकता होती है। इसलिए उनके लिए आम काफी फायदेमंद है। हालांकि, डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो आप आयरन से भरपूर आम के रस का भी सेवन कर सकते हैं। फोटो- 23 मई भभुआ- 4 कैप्शन- भभुआ शहर की कन्नीराम धर्मशाला के पास शुक्रवार को आम की खरीदारी करते ग्राहक।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।