Women Demand Solutions to Village Problems at Communication Program भगवानपुर के दो गांवों में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsWomen Demand Solutions to Village Problems at Communication Program

भगवानपुर के दो गांवों में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

महिलाओं ने गांव की समस्याएं रख उसके समाधान कराने की मांग की महिलाओं ने गांव की समस्याएं रख उसके समाधान कराने की मांग की

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआFri, 23 May 2025 09:37 PM
share Share
Follow Us on
भगवानपुर के दो गांवों में आयोजित हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

महिलाओं ने गांव की समस्याएं रख उसके समाधान कराने की मांग की (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की कसेर और जैतपुर कला पंचायत के दो ग्राम संगठनों में शुक्रवार को प्रखंड जीविका परियोजना द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीविका परियोजना के बीपीएम चंदन कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम टेकरा और बेल्डीह गांव में आयोजित किया गया। टेकरा में सीडीपीओ रेखा कुमार व बेल्डीह में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विनय कुमार नोडल पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी देकर जागृत किया गया।

महिलाओं ने भी गांव की समस्याएं रख उसके समाधान की मांग की। साथ ही सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रखंड के सभी गांव की जीविका परियोजना के 81 महिला संगठन में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 69 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। दोनों महिला संवाद कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाएं ने भाग लिया। फोटो- 23 मई भभुआ- 9 कैप्शन- भगवानपुर प्रखंड के बेल्डीह गांव में शुक्रवार को ग्राम संगठन द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।