Bihar Cabinet Expansion Disappoints Eastern Bihar and Kosi Regions सीमांचल के एक मंत्री ने दिया इस्तीफा, दूसरे को मिला मौका , Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBihar Cabinet Expansion Disappoints Eastern Bihar and Kosi Regions

सीमांचल के एक मंत्री ने दिया इस्तीफा, दूसरे को मिला मौका

पूर्वी बिहार और कोसी क्षेत्र को फिर निराशा हाथ लगी पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 27 Feb 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
सीमांचल के एक मंत्री ने दिया इस्तीफा, दूसरे को मिला मौका

भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में पूर्वी बिहार और कोसी क्षेत्र को निराशा ही हाथ लगी। सीमांचल के मंत्रियों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ। एक मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया तो उसी क्षेत्र के विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया गया।

भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के बाद पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल के कई नेता मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। बिहार मंत्रिमंडल में पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल से नौ मंत्री हैं। इनमें पांच जिले का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में विजय कुमार मंडल अररिया जिले के सिकटी से विधायक हैं। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके पूर्व सीमांचल से एमएलसी दिलीप जायसवाल मंत्री थे। जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनका राजनीतिक क्षेत्र किशनगंज है, लेकिन रहने वाले खगड़िया जिले के हैं। मंत्रिमंडल में पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल में कई जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं है। इनमें भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा और खगड़िया जिले शामिल हैं। हालांकि मधेपुरा के आलमनगर से विधायक नरेन्द्र नारायण यादव विधानसभा में उपाध्यक्ष हैं। मुंगेर जिले के तारापुर के रहने वाले एमएलसी सम्राट चौधरी और लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व सुपौल जिले का है। सुपौल के विधायक विजेन्द्र नारायण यादव और छातापुर के विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू मंत्रिमंडल में शामिल हैं। पूर्णिया जिले के धमदाहा से विधायक लेसी सिंह, सहरसा के सोनवर्षा राज से विधायक रत्नेश सदा, जमुई जिले के चकाई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह और बांका जिले के अमरपुर से विधायक जयंत राज मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।