E-Evidence App Training for Police Officers in Munger District मुंगेर: नए अपराधीक कानून में ई साक्ष्य का की जानकारी जरूरी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsE-Evidence App Training for Police Officers in Munger District

मुंगेर: नए अपराधीक कानून में ई साक्ष्य का की जानकारी जरूरी

मुंगेर में जिला परिषद ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों के लिए ई साक्ष्य एप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें मुंगेर प्रमंडल के चार जिलों के 55 वर्ष तक के एएसआइ से लेकर एएसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 17 April 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर: नए अपराधीक कानून में ई साक्ष्य का की जानकारी जरूरी

मुंगेर। जिला परिषद स्थित ऑडिटोरियम में गुरुवार को पुलिस पदाधिकारी के लिए ई साक्ष्य एप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें मुंगेर प्रमंडल के चार जिले जमुई लखीसराय मुंगेर और शेखपुरा के 55 वर्ष तक के एएसआइ से लेकर एएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए नए अपराधी कानून के तहत ई साक्ष्य एप की जानकारी को जरूरी बताया। दो सत्र में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम सत्र में पटना से आए प्रशिक्षक सुमित और पंकज कुमार ने घटनास्थल पर वीडियोग्राफी और गवाहों का बयान ई साक्ष्य एप पर अपलोड करने की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में पटना से आए प्रशिक्षक धर्मेश कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात 25 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिनका अंक सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि नए अपराधी कानून के तहत ई साक्ष्य एप की जानकारी बहुत जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।