तिरंगा यात्रा : शहर की सड़क पर देशभक्ति का सैलाब
फोटो नीरज जी भव्य तिरंगा यात्रा से सेना के शौर्य को नमन जिला स्कूल मैदान

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा, जब शुक्रवार शाम भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में यह विशाल यात्रा जिला स्कूल मैदान से आरंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्ग भाभाशाह चौक, स्टेशन चौक और लोहिया पुल से गुजरते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, मंडलों, समितियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
जिसमें युवाओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। यात्रा में भारत माता और ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के चित्रों के साथ सेना के शौर्य को लेकर झांकी भी प्रस्तुत की। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस अवसर पर कहा, देशभक्ति की भावना हमारी रगों में दौड़ती है और यह तिरंगा यात्रा उसी का प्रतीक है। भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने सीमा पर तैनात जवानों की सेवा भावना को नमन करते हुए कहा कि उनका उत्साहवर्धन करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। पीरपैंती विधायक ई. ललन पासवान ने यात्रा के उद्देश्य को सेना के वीर जवानों को सम्मान देना और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना बताया। जदयू के जिलाध्यक्ष बिपीन बिहारी सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना की सराहना की और कहा कि उन्होंने देश को क्षति पहुंचाने वालों को करारा जवाब दिया है। बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने ‘ऑपरेशन सिंदूर को सुरक्षा एजेंसियों का सशक्त प्रत्युत्तर बताया और विशेष रूप से कर्नल सोफिया कुरैशी की बहादुरी की प्रशंसा की। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, अभय वर्मन, रोहित पांडे सहित प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, राजीव मुन्ना, रूबी दास, प्रो. किरण सिंह, अभय घोष, राजकिशोर गुप्ता, मुकेश सिंह, अंजना प्रकाश, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, देवेंद्र चौधरी, योगेश पांडे, उमाशंकर, नितेश सिंह, प्रणव दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, डॉली मंडल, रूपारानी साह, अभिमन्यु राम, अश्वनी जोशी मोन्टी, दीपक सिंह, शरद सलारपुरिया, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा, प्रदीप जैन, चंदन ठाकुर, अमरदीप साह, गोपाल मंडल, मो. सहाबुद्दीन, नंदकिशोर हरि और वार्ड पार्षद नंदिकेश शांडिल्य समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और देशभक्त शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।