खगड़िया: रामधुनी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
महेशखूंट के पकरैल पंचायत के विन्दटोली में तीन दिवसीय रामध्वुनी महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 251 कन्या कुंवारी और विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल तक लगभग पांच...

महेशखूंट। पकरैल पंचायत के विन्दटोली में तीन दिवसीय रामध्वुनी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। पुरोहित छोटु मिश्रा के द्वारा कलश में वैदिक मंत्रोच्चार कर के गंगा जल भरा गया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर बिन्दटोली, उदयपुर, गांधीनगर, विश्वकर्मा नगर,चंदनपुर होते हुए माधवपुर, सिरनियांटोल,शादीपुर विधार्थी टोल होकर यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा में करीब 251 कन्या कुंवारी तथा विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रामें जगह-जगह पर पेयजल व पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गयी थी। श्रद्धालुओं के आस्था को कड़ाके की धुप व तपती धरती भी डिगा नही पाऐ। खाली पांव पैदल करीब पांच किलोमीटर की सफर करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
जय श्री राम, के जयकारों से पुरा माहौल गुंजायमान हो गया है। व्यवस्थापक अर्जुन सरदार ने बताया की 72 घंटे की रामधुनी महायज्ञ में बंगाल से दो महिला मंडली सहित अन्य जिला के कई मंडली भाग ले रहे है। यज्ञ आठ से 10 मई तक चलेगा। कलश शोभायात्रा में तुरन्ती सिंह,छठु सिंह,भुमि सिंह, पृथ्वीचन्द्र दास, श्यामनंदन सिंह,इंदल कुमार बिन्द, राम सकल शर्मा, रणवीर कुमार,सुबोध दास,उमेश सिंह, सकलदेव शर्मा, लालबहादुर शर्मा, बिंदेश्वरी शर्मा,बबबलू शर्मा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।