बांका: वोट बहिष्कार और जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी
कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विद्यालय रसोईयों को सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं देने की मांग

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विद्यालय रसोईयों को सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं देने की मांग को लेकर रविवार को कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष शोभिया देवी ने की, जबकि जिला संयोजक कासिम उद्दीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, प्रोन्नत और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रसोईयों ने अपनी सभी मांगों पर चर्चा परिचर्चा की और 18000 रुपए वेतनमान देने की मांग सरकार से किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उन्हें मात्र 1650 रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। जो मौजूदा महंगाई के हिसाब से काफी कम है। इतने कम पैसों में रोटी, कपड़ा, शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है। रसोईयों ने कहा कि सरकार सिर्फ दस महीने का वेतन देती है, जबकि अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी पूरे 12 महीने वेतन मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त, रसोईयों ने यह भी मांग की कि सेवा निवृत्त होने पर रसोईया के पद पर उनकी पुत्रवधू को नियुक्त किया जाए। यदि ऐसा संभव न हो तो समाज की किसी विधवा या अत्यंत गरीब महिला को यह अवसर दिया जाए। संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे और जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। बैठक के दौरान 16 सौ 50 में दम नहीं, 18 हजार से कम नहीं जैसे नारे लगाकर रसोईयों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शोभिया, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, आसमी देवी, मुरली देवी, शांति देवी, चांदनी देवी, लीलावती देवी, पावो हांसदा, पार्वती देवी, खुशबू देवी, बेबी देवी, विभा देवी, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, दुखनी देवी, कौशल्या देवी, बिंदु देवी सहित बड़ी संख्या में रसोईया मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।