अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बोले, बिहार के बारे में जैसा सुना था, उससे है अलग
तीनों का फोटो है : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेने पहुंचे कई

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार के बारे में जैसा सुना था, उससे काफी अलग है बिहार। यहां के लोग भी अच्छे हैं और प्रशासनिक इंतजाम भी बेहतर है। यह बातें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कही। वे लोग खेल के लिए की गई व्यवस्था को लेकर संतोष जाहिर किया। हिंदुस्तान ने कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बातचीत की है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी महिला खिलाड़ी दिल्ली की एश्वर्या ने तीन अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। इसमें दो एशिया कप शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें तीन मेडल मिले हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर करने के प्रयास में रहेंगी।
व्यवस्था को लेकर कहा कि जैसा सोचा था, उससे बेहतर इंतजाम किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी शुभानंद ने कहा कि भारत में तीरंदाजी को लेकर खिलाड़ियों में काफी रुचि बढ़ी है, लेकिन अभी खिलाड़ियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। भारत के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है, लेकिन उसे भी पूरा करने के लिए वे कड़ी मेहनत करते हैं। भागलपुर में खेल के लिए काफी बेहतर इंतजाम किए गए हैं। बिहार के बारे में जैसा सुना उसे अलग है। शुभानंद ने एशिया कप में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजस्थान के देवांश सिंह ने भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शिरकत की है। उनका एशिया कप में आठवां स्थान है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला प्रयास था इस कारण स्थान बेहतर नहीं आया। भागलपुर में वे बेहतर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए किया गया इंतजाम बेहतर हैं। यहां के लोग काफी सहयोगी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।