लेबर कान्ट्रैक्टर की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
कहलगांव, निज प्रतिनिधि । कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्व. रघुनंदन महतो के पुत्र

कहलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी स्व. रघुनंदन महतो के पुत्र लेबर कान्ट्रैक्टर कन्हैया प्रसाद मंडल (60) का शव बुधवार की देर रात कुआं से बरामद हुआ था। कन्हैया की हत्या कर कुएं में शव को फेंक दिया गया था। कहलगांव पुलिस ने हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि उक्त मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का एक महिला से गलत संबंध था। कन्हैया प्रसाद मंडल लेबर कान्ट्रैक्टर था। घटना के दिन मृतक को शराब का सेवन कराया गया। उस वक्त मृतक का भतीजा भी मौजूद था। जिसे कन्हैया मंडल ने पैसा देकर सिगरेट लाने के लिए भेज दिया। सिगरेट लेकर आने पर उसके भतीजा ने देखा कि सभी ने तकिया से मुंह और नाक दबाकर कन्हैया की हत्या कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।