मौसम रहेगा गर्म, दोपहर में हीट वेव
-फोटो : 37 : -फोटो : 37 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को पूर्णिया काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री चल गया। दोपहर में गर्मी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को पूर्णिया काफी गर्म रहा। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री चल गया। दोपहर में गर्मी 40 डिग्री से अधिक महसूस किया गया। दोपहर में हीट वेव जैसा महसूस किया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी तो 27 अप्रैल को कुछ जगहों पर वर्षा के आसार बताए गए हैं। किसानों को समय रहते फसल तैयार कर लेने की सलाह दी गई है।
-कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन:-
-गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर में हीट वेव जैसा मौसम हो जाएगा। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे सूरज की तपिश का प्रभाव बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान अपने उच्चतम स्तर पर होगा, जिससे बाहर की गतिविधियों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। रात में तापमान में हल्की कमी आएगी, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। रात भी उष्ण होगी। आर्द्रता का स्तर 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है, जो गर्मी को और तल्ख बना सकता है। हवा में नमी की मात्रा कम होने के कारण मौसम शुष्क रहेगा।
-लोगों को सलाह:-
-सूरज की तेज किरणों के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने की जरूरत है। एयर क्वालिटी इंडेक्स का पूर्वानुमान मध्यम स्तर के होने का है परंतु यदि शुष्क हवाएं तेज हो गई तो वायु गुणवत्ता ज्यादा प्रभावित हो सकती है। धूलकणों के कारण अस्थमा रोगियों एवं बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मास्क का उपयोग करने कहा गया है और बाहर कम से कम समय बिताना सेहत के लिए फायदेमंद होगा। उच्च तापमान और कम आर्द्रता के कारण डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। पर्याप्त पानी पीना, हल्के और ढीले कपड़े पहनना, और धूप से बचाव के लिए टोपी या छाता इस्तेमाल करना जरूरी है। शुष्क मौसम में फसलों, खासकर रबी की फसलों की कटाई और भंडारण के लिए अनुकूल है, लेकिन सिंचाई की आवश्यकता बढ़ सकती है।
-क्या करें और ना करें:-
-दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
- दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
- तैलीय और भारी भोजन के बजाय फल, सलाद और हल्का खाना खाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।