Earth Day Celebration and Award Ceremony at DAV Public School पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsEarth Day Celebration and Award Ceremony at DAV Public School

पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय के डीएवी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस और अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीडीसी सुमित कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्राओं ने स्वागत गीत और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 25 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय। स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को पृथ्वी दिवस एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सुमित कुमार शामिल हुए। प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम डीएवी के प्रार्थना सभा एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने सभी को पृथ्वी को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। पृथ्वी को सुरक्षित रखने संबंधी बनाए गए चत्रि पर सभी ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।