उल्टा पुल पर दो घंटे रहा भीषण जाम
उल्टा पुल पर दो घंटे रहा भीषण जाम गर्मी में जाम लगने से

उल्टा पुल पर दो घंटे रहा भीषण जाम गर्मी में जाम लगने से यात्री परेशान
जाम के कारण कई यात्रियों के ट्रेन छूटे
प्रतिदिन शहरी क्षेत्र में लग रहा है जाम
ट्रैफिक पुलिस नही रहने से लगता है जाम
फोटो
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गुरूवार की दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक उल्टा पुल, स्टेशन चौक और शहीद भगत सिंह चौक पर भीषण जाम लगा रहा। चिलचिलाती गर्मी में भीषण जाम लगने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों के जाम में फंसने के कारण ट्रेन छूट गया। जाम में फंसे स्कूली बच्चे काफी परेशान दिखे। उल्टा पुल पर बड़ी बसों के पार्किंग करने के कारण अक्सर जाम लगता है। टोटो चालकों की मनमानी भी इन दिनों चरम पर है। यातायात पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद भी टोटो चालक यातायात नियमों का पालन नही कर रहें हैं। घंटा घर की तरफ से आने वाले टोटो चालक उल्टा पुल पर ही सवारी को उतारते और चढ़ाते है। भले ही पुलिस की टीम टोटो चालकों को उल्टा पुल की तरफ आने के लिए नही देते हैं। लेकिन उल्टा पुल जिस जगह से शुरू होता है। वहीं पर टोटो चालक खड़ी कर रहते हैं। इस तरह की समस्या को लेकर यातायात पुलिस घ्यान नही दे रही है। जिसका नतीजा हो रहा है कि दिनों दिन शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या नासूर बनता जा रहा है। शहरी क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर प्रतिदिन आम लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ रहा है। टोटो चालक मनमानी के कारण प्रतिदिन स्टेशन चौक पर घंटों जाम लगा रहता है। इस संदर्भ में यातायात पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि जाम नही लगे। इसको लेकर कई जगहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।