नौ सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
छौड़ादानो में स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 900 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति रविकांत गिरी है, जो कुदरकट गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ा और चरस...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 25 April 2025 01:32 AM

छौड़ादानो ,निसं। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार को वैद्यनाथपुर सुंदरमाता मंदिर के पास से नौ सौ ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के कुदरकट गांव निवासी अशोक गिरी का पुत्र रविकांत गिरी है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आया हुआ है। पुलिस ने पहुंच कर रविकांत गिरी को रंगेहाथ पकड़ लिया। चरस को जब्त कर रविकांत गिरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।