बांका में सड़क हादसा में युवक की मौत
बांका में बुधवार सुबह डुबोनी मोर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक अक्षय कुमार की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में...

बांका। हिटी बांका थाना क्षेत्र के डुबोनी मोर के समीप बुधवार की सुबह किसी अज्ञात वाहन के धक्का से एक बाइक सवारी युवक के मौके पर मौत हो गई मृतक युवक बांका थाना क्षेत्र के इंद्रसेन गांव का रहने वाला अक्षय कुमार (22) बताया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अक्षय बुधवार की सुबह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान डुबोनी मोर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया तथा दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया इस दुर्घटना में अक्षय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।