कटिहार: डीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक
कटिहार के डीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर प्रसाद का निधन हो गया। प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। डॉ प्रसाद रसायनशास्त्र विभाग के संस्थापक अध्यक्ष और विश्वविद्यालय...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 25 May 2025 05:04 PM

कटिहार निज संवाददाता। डीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ आर प्रसाद के निधन पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ एस एन कर्ण, डॉ राम प्रकाश महतो, प्रोफेसर सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ मदन कुमार झा, शंभू कुमार यादव, दिनेश चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्व प्राचार्य महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग के संस्थापक अध्यक्ष थे। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकायाध्यक्ष भी बने थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।