RJD Strengthens Organizational Structure Ahead of Elections Tejashwi Yadav s Vision Promoted तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्या, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRJD Strengthens Organizational Structure Ahead of Elections Tejashwi Yadav s Vision Promoted

तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्या

तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्यातेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्यातेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्यातेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्या

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 25 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्या

तेजस्वी यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाएं : एज्या संगठनात्मक चुनाव के लिए 20 प्रखंडों के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची जारी फोटो: राजद: बिहारशरीफ के राजद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं पूर्व विधायक एज्या यादव। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजद ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बड़ी पहाड़ी स्थित राजद कार्यालय में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक एज्या यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि तेजस्वी यादव की उपलब्धियों और उनके भविष्य के विजन को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचाएं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य की जनता बदलाव चाहती है। तेजस्वी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर जो स्पष्ट दृष्टिकोण रखा है, उसे घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राजद ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद कर रही है। पारदर्शिता से चुनाव कराने पर जोर: एज्या यादव ने बैठक में मौजूद सभी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि वे पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के संगठनात्मक चुनाव को 29 मई तक पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएँ। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है, ताकि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों की सूची भी औपचारिक रूप से जारी की। कार्यक्रम का संचालन जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी उमेश पंडित ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, अनिल महाराज, मनोज यादव, सुनील साव, देबू सिंह, दीपक कुमार, खुर्शीद अंसारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।