Agricultural Scientists to Guide Farmers in Modern Farming Techniques in Bihar गांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsAgricultural Scientists to Guide Farmers in Modern Farming Techniques in Bihar

गांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुर

गांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुरगांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुरगांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुरगांवों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 25 May 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
गांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुर

गांवों में पहुंचेंगे कृषि वैज्ञानिक, आधुनिक खेती के बताएंगे गुर 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान प्रत्येक दिन 6 पंचायतों में लगाया जाएगा विशेष शिविर बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलेगा। गांवों में हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र व नालंदा उद्यान महाविज्ञान के कृषि वैज्ञानिक तथा जिला कृषि विभाग के विशेषज्ञ पहुंचेंगे। किसानों को खेती के उन्नत तकनीक की जानकारी देंगे। साथ ही बदलते मौसम के अनुसार खेती-बाड़ी में बरती जानकारी वाली सावधानियों से उन्हें अवगत कराएंगे। भारत सरकार द्वारा देशभर के 700 से अधिक जिलों में यह अभियान चलना है।

इसमें नालंदा का भी चयन किया गया है। हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक डा सीमा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक दिन जिले की छह पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलेगा। किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी जएगी। आधुनिक खेती करने के तरीके बताये जाएंगे। इससे होने वाले फायदे से अन्नदाताओं को रूबरू कराया जाएगा। प्रत्येक टीम में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों को शामिल किया गया है। अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जिला कृषि कार्यालय में बैठक की गयी। इसमें डीएओ राजीव कुमार, कृषि वैज्ञानिक डा सीमा कुमारी, डा उमेश नारायण उमेश, आत्मा के उप परियोजना निदेशक अविनाश कुमार व अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।