एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
कुमारखंड में भाजपा मंडल पूर्वी भाग की बैठक काली मंदिर परिसर में हुई। बैठक में 26 सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। पीएम मोदी की अगुवाई में देश की सुरक्षा पर चर्चा हुई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए...

कुमारखंड, निज संवाददाता। भाजपा मंडल पूर्वी भाग की बैठक रामनगर महेश स्थित काली मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में रविवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूरबी मंडल अध्यक्ष गौतम राणा साह ने की। बैठक की शुरूआत वंदेमातरम से की गयी। इस दौरान पहलगाम में मारे गए 26 सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गयी। मौके पर मंडल प्रभारी अभिषेक कुमार साह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश तरक्की की राह पर चल रहा है। देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पीएम के नेतृत्व में हमारी सेना ने पराक्रम, शौर्य और अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकवादी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हम सबों को देश की सेना पर गर्व है। पूर्व जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि आज पूर्वी भाग मंडल कार्यसमिति गठित कर उसकी घोषणा की गयी है। मंडल अध्यक्ष गौतम राणा साह के नेतृत्व में बने एक सशक्त संगठन के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएंगे। मौके पर विद्यानंद साह ने कहा कि कार्यकर्ता एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर 225 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य ध्यान में रखें। मंडल अध्यक्ष गौतम राणा साह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि इस बार चुनाव में सिंहेश्वर विधानसभा में बीजेपी का प्रत्याशी हो। उन्होंने कहा कि यह बात पार्टी हाईकमान तक पार्टी प्रभारी व जिले के वरीय पदाधिकारी पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आमलोगों तक देश व प्रदेश में हुए विकास कार्य और चलायी जा रही योजनाओं के बारे जानकारी देने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन श्रीदेव साह ने किया। बैठक में विद्यानंद साह, गगन भूषण, उमाशंकर ठाकुर, पूनम ठाकुर, सपना भूषण, रौशनी भूषण, सुमीत ठाकुर, आशीष सोनी, अजय रजक, गीता देवी, रीता कुमारी, गणिता देवी, दीपनारायण यादव, बोकू दास, रामचंद्र दास, उमेश साह, प्रीतम कुमार, रमण ऋषिदेव, भोला साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाक्स::::::::: मंडल कार्यसमिति के बनाए गए सदस्य कुमारखंड। बीजेपी मंडल पूर्वी भाग का संगठन विस्तार किया गया और 16 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति सदस्य का चुनाव किया गया। कार्यसमिति में मणिकांत सिंह, गौतम पांडे, धनेश्वर गुप्ता, रामदेव चौरसिया, सुनीता सरदार व मनीषा गुप्ता उपाध्यक्ष, अनमोल मंडल व श्रीदेव साह महामंत्री और कविता देवी, मधु देवी, मंजू देवी, युगल किशोर साह, नीरज चौरसिया व प्रदीप मंडल मंत्री बनाए गए। वहीं सुभाष साह कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री सुमन सिंह को बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।