रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर की गई चर्चा
Chandauli News - विभिन्न जगहों पर मनाई गई उनकी 300वीं जयंती रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर की गई चर्चारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर की गई चर्चारानी अहिल्याबाई ह

धीना/इलिया। हिन्दुस्तान संवाद। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती रविवार को क्षेत्र के खजरा स्थित निजी विद्यालय में मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, विधायक सुशील सिंह ने संयुक्त रूप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद संगोष्ठी में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर चर्चा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए बताया कि पुण्य लोक वासी अहिल्याबाई होल्कर काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था।
प्राचीनता और आधुनिकता का समन्वय जो उनके जीवन में था। आज देश उसको आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सिंचाई के लिए नहरों, तालाबों, जलाशय का निर्माण कराते हुए कृषि कर में राहत दिया। किसानों को प्रशिक्षित कर नई तकनीकी से खेती करने को प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह, सुजीत जायसवाल, चंद्रभान मौर्य, इंद्रजीत बिंद, रमेश द्विवेदी, मृत्युंजय सिंह दीपू, परमानंद सिंह, रामजी तिवारी, इंदल सिंह बाबा, भगवती तिवारी, नंदकुमार पांडेय, अजीत पांडेय, अरविंद उपाध्याय, निधि खरवार, संगीता गुप्ता, सत्यवान मौर्य, जयप्रकाश उपाध्याय, संजय मिश्रा, गणेश उपाध्याय, दिलशेर अहमद, श्रीराम चौबे आदि रहे। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरैया ग्राम के पंचायत भवन सभागार में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के पैटर्न पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में कक्षा एक से 8 तक के कुल 48 ग्राम सभाओं के 724 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक सुरेंद्र कुमार पाल एवं प्रदीप पाल ने बताया कि पिछले 10 वर्षो से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर किया जाता रहा है। ताकि क्षेत्र के बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति ऊर्जा और जानकारी का संचार हो सके। प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी 31 मई को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौरान शंभू जायसवाल, शिवकुमार पाल, हरिश्चंद्र पाल, लोकपति सिंह, अमरजीत पासवान, मुलायम मौर्य, नवीन खरवार, महाबली सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।