गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यानमाला 1 जून को
गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यानमाला 1 जून कोगुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यानमाला 1 जून कोगुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यानमाला 1 जून कोगुरु अर्जुन देव...

गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित व्याख्यानमाला 1 जून को बिहारशरीफ के पैजाबा गुरुद्वारा में होगा भव्य धार्मिक आयोजन सिख फेडरेशन की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय सोशल मीडिया पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कीर्तन, प्रवचन और अटूट लंगर का होगा आयोजन धर्म प्रचार कमिटी पटना साहिब करेगी आयोजन का नेतृत्व फोटो: सिख: बिहारशरीफ के भरावपर स्थित पैजाबा गुरुद्वारा में रविवार को बैठक में शामिल ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह निषाद व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के भरावपर स्थित श्री गुरु नानक संगत पैजाबा गुरुद्वारा में रविवार को ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार त्रिलोक सिंह निषाद की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई।
इसमें गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को लेकर एक जून को विशेष धार्मिक आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि एक जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक व्याख्यानमाला, कीर्तन और अटूट लंगर का आयोजन होगा। इसमें शहर के गणमान्य के साथ-साथ राज्य के दर्जनों विद्वान शामिल होंगे। व्याख्यानमाला केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गुरु जी की शिक्षाओं को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम है। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना के प्रबंधक सरदार दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण गुरुद्वारा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा। सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने महापुरुषों के इतिहास को जानेंगे। कार्यक्रम धर्म प्रचार कमिटी पटना साहिब के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में संपन्न होगा। बैठक में शंखनाद संस्था के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत सिंह ने इसे गुरु जी की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास बताया। मौके पर राकेश बिहारी शर्मा, डॉ. आनंद मोहन झा, सतनाम सिंह, रवि सिंह, नीरज सिंह, चन्द्रशेखर प्रसाद, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।