नीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा चहुंमुखी विकास : विधायक
नीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा चहुंमुखी विकास : विधायकनीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा चहुंमुखी विकास : विधायकनीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा चहुंमुखी विकास : विधायकनीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा...

जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन विधायक कौशल ने कहा नीतीश सरकार में सूबे हो हो रहा चहुंमुखी विकास फोटो : राजगीर एमएलए : राजगीर में रविवार को अभिनंदन समारोह में शामिल राजगीर विधायक कौशल किशोर व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश भगत का राजगीर में अभिनंदन किया गया। श्री भगत को बधाई देते हुए राजगीर विधायक कौशल किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में पूरे बिहार में चहुंमुखी विकास हो रहा है। आज हमारे प्रदेश में हर वर्ग के युवाओं को हर क्षेत्र में नौकरियां दी जा रही है।
व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए बिहार में उद्यमी योजना लागू की गयी है। इसके तहत 10 लाख तक 50 प्रतिशत अनुदान के साथ लोन मिल रहा है। महिलाएं जो बिल्कुल पिछड़ी हुई थीं, आज बेटियां बिहार पुलिस, नर्स, शिक्षिका जैसे पदों पर चयनित होकर काम कर रही हैं। श्री भगत ने कहा आज वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में विकास कर रही है। पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है। इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। अभिनंदन समारोह में प्रदेश सचिव निराला पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सुवेंद्र राजवंशी, राजगीर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय पासवान, प्रदेश महासचिव आशुतोष कुमार पांडेय, सुनील कुमार पासवान, सोनू चौधरी, विक्की कुमार, शारदा देवी, ममता कुमारी, धानो देवी, शांति देवी, भूषण, बच्चन, नीतीश कुमार पासवान, डॉ. धर्मेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।