Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsUnion Minister Satish Chandra Dubey Visits Kuppa Ghat Participates in Rituals
भागलपुर : कुप्पा घाट में केंद्रीय मंत्री ने की दर्शन पूजा
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार सुबह कुप्पा घाट पर दर्शन पूजा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यहां आने की इच्छा कई वर्षों से थी। इस दौरान उन्होंने महर्षि मेंहीं की जीवनी के...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 21 April 2025 01:21 PM

भागलपुर। केंद्र सरकार के केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सोमवार सुबह कुप्पा घाट पहुंचे और वहां दर्शन पूजा में शामिल हुए। दुबे ने कहा कि कई वर्षों से यहां आने की इच्छा थी। आज पूरी हुई है। उन्होंने महर्षि मेंहीं की जीवनी के बारे में मौजूद संतों से जानकारी भी ली। इस मौके पर बरारी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोपहर में वे सराय स्थित एक होटल में डॉ. आंबेडकर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। शाम में वे सड़क मार्ग से पटना रवाना होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।