Bihar Deputy CM Calls for Unity and Strength as Parshuram Jayanti Celebrated धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Deputy CM Calls for Unity and Strength as Parshuram Jayanti Celebrated

धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री

धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 29 April 2025 10:54 PM
share Share
Follow Us on
धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री

धर्म और मानवता के लिए लड़ने वाला की परशुराम : उपमुख्यमंत्री धर्मियों के लिए राम तो विधर्मियों के लिए परशुराम बनने की आवश्यकता : आशुतोष मेहुंस में मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती, उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो 29 शेखपुरा 02 - मेहुंस में दीप जलाकर परशुराम जयंती समारोह की शुरुआत करते उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानवता और धर्म की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम बन सकता है। जिस तरह से भगवान परशुराम ने अधर्मियों का नाश किया था, आज एक बार फिर से अधर्मियों के नाश करने की आवश्यकता आ पड़ी है। ये बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा ने मंगलवार को शेखपुरा के मेहुंस गांव के मैदान में परशुराम जयंती समारोह में कहीं। इससे पहले जयंती समारोह में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत विदेशों में बैठे विधर्मियों के नाश के लिए आगे बढ़ रहा है। भूमिहार ब्रह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि अब समय त्याग का नहीं, प्रहार का है। धर्मियों के लिए राम बनना होगा और विधर्मियों के लिए परशुराम बनना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रवादी नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए इजरायल की तर्ज पर हथियार देने की मांग की। इससे पहले बरबीघा के श्रीकृष्ण चौक से मेहुंस तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जयंती समारोह में भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया गया। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि हमारे समाज को राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम के मार्गदर्शन का पालन करें तो समाज को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है। इससे पहले डिप्टी सीएम, भूमिहार ब्रह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष , चतरा सांसद , सारठ विधायक, शेखपुरा के पूर्व विधायक रंधीर कुमार सोनी, लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। जयंती समारोह का आयोजन भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन द्वारा किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, मनोज सिंह, गौरव सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। परशुराम जयंती में भाग लेने शेखपुरा आये डिप्टी सीएम विजय कमार सिंहा मंगलवार को शहर के बाजिदपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में ही भामा शाह की जयंती मनाई गई। डिप्टी सीएम ने भामा शाह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने आईपीएल के मैच में इतिहास रचने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी की सराहना की। कहा कि वैभव ने पूरे बिहार के लोगों का सिर उंचा कर दिया है। वहीं, राजद के जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाये जाने और कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा पहलगाम हमले पर दिये गये बयान की निंदा की। पहलगाम में हुए हमले को दुखद बताते हुए कहा कि पूरा देश मर्माहत है और पीएम स्वयं ही आतंक के आकाओं को चेतावनी दे चुके है। देश की सेना तैयारी कर रही है और जल्द ही एक देश कई हिस्सों में बंट जायेगा। मौके पर जिलाध्यक्ष रेशमा भारती, सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल, राहुल कुमार अकेला, संजीत प्रभाकर आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।