पहले दामाद के साथ की बदसलूकी, पूछी वजह तो गोली मार ले ली जान
पहले दामाद के साथ की बदसलूकी, पूछी वजह तो गोली मार ले ली जानपहले दामाद के साथ की बदसलूकी, पूछी वजह तो गोली मार ले ली जानपहले दामाद के साथ की बदसलूकी, पूछी वजह तो गोली मार ले ली जानपहले दामाद के साथ की...

पहले दामाद के साथ की बदसलूकी, पूछी वजह तो गोली मार ले ली जान बीच बचाव करने आये सरपंच को भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती गोलियों की तड़तड़ाहट दहला दीपनगर थाना क्षेत्र का बेरौटी गांव एक कट्टा, 8 कारतूस और 13 खोखे के साथ तीन गिरफ्तार फोटो गोली 01 : पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत जख्मी सरपंच शंभु सिंह। गोली 02 : बेरौटी गांव में मारपीट करते आरोपी। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में बुधवार की रात मामूली विवाद में गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी गयी। बेटे को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इतना ही नहीं बीच बचाव करने आये सरपंच को भी गोली मार दी गयी। निजी क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा है। मृतक गांव निवासी कामता प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र विनीत सिंह थे। जबकि, गोली लगने से सरपंच शंभु सिंह तो मारपीट में मृतक का बेटा दिलखुश कुमार घायल हुआ है। मामले में पुलिस ने एक कट्टा, आठ कारतूस और 13 खोखे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि घर में सत्यनारायण स्वामी की पूजा थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके बहनोई अभिमन्यु सिंह गांव आ रहे थे। रास्ते में गांव के नीतीश कुमार व अन्य ने उनसे गाली-गलौज व बदसलूकी की। बहनोई ने घर आकर आपबीती सुनायी। परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करने वालों से इसकी वजह पूछी तो अरुण सिंह और उनके लोग मारपीट और गोलीबारी करने लगे। घटना की जानकारी होने पर पिता विनीत सिंह घर से बाहर निकले। तभी, विपक्षी लोगों ने उन्हें दो गोलियां मार दी। पीठ और दाहिने हाथ में गोली लगने पर वे जमीन पर गिर गये। विवाद सुलझाने पहुंचे सरपंच शंभु सिंह के भी सीने में गोली लग गयी। दोनों को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गये, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र का कहना है कि दो दर्जन से अधिक राउंड गोलीबारी की गयी है। उसने आरोप लगाया कि मारपीट और गोलीबारी की सूचना देने के बाद भी पुलिस को गांव पहुंचने में दो घंटे लग गये। रोड़ेबाजी और फायरिंग का वीडियो वायरल : इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अरुण सिंह के घर की तरफ से कुछ लोग विनीत सिंह के घर की तरफ रोड़ेबाजी एवं फायरिंग कर रहे हैं। बदमाश लाठी-डंडे से लैस होकर विनीत सिंह के घर के पास पहुंचते हैं और जमकर मारपीट करते है। हालांकि, वायरल वीडियो का ‘हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। दिन में पंचायती, रात में मारपीट व गोलीबारी: सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपी अरुण सिंह और विनित सिंह के बीच विवाद हुआ था । विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को गांव में पंचायती कराकर सुलह कराया गया था। शाम में विनीत सिंह के घर में सत्यनारायण स्वामी की पूजा हो रही था। पूजा के बाद आरोपियों द्वारा विनीत के दामाद के साथ गाली गलौज की गयी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में पहले मारपीट और बाद में गोलीबारी की गयी। घटना में एक की मौत हुई है। जबकि, सरपंच समेत दो लोग घायल हो गये हैं। घेराबंदी कर तीन को पुलिस ने दबोचा: डीएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अरुण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार, शिवम कुमार और कतरीसराय थाना के सैदी गांव निवासी श्रवण सिंह के पुत्र भागीरथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनलोगों के पास से एक देसी कट्टा, आठ कारतूस व 13 खोखे बरामद किये गये हैं। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम , रंजीत कुमार रजक, दारोगा गौरव कुमार, सुशील कुमार, रविराज ,सुनील कुमार, शशि कुमार, रंधीर कुमार व अन्य शामिल थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।