हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गुंज उठा मेदनी बिगहा
एकंगरसराय के मेदनी बिगहा गांव में भगवती स्थान प्रांगण में 24 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इस आयोजन में गांववासियों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। उप मुखिया मनोज यादव ने बताया कि यह आयोजन सभी के...

एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के मेदनी बिगहा गांव के भगवती स्थान प्रांगण में ग्रामवासियों के सहयोग से 24 घंटे के भव्य अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इसमें लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। तेल्हाड़ा पंचायत के उप मुखिया मनोज यादव ने बताया कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गांव गूंज उठा। विद्वान आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कीर्तन का शुभारंभ किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसको सफल बनाने में सकलदीप प्रसाद, दयानंद प्रसाद, मंटू कुमार, विजय प्रसाद समेत पूरे गाँव के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।