Grand Procession for Sun God Mahayagya in Ghosarawan Celebrations and Rituals घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Procession for Sun God Mahayagya in Ghosarawan Celebrations and Rituals

घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्राघोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्राघोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 26 April 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा गांव में उत्सवी माहौल, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का होगा आगाज नगर भ्रमण के बाद यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना फोटो : यज्ञ पंडाल : गिरियक प्रखंड के घोसरावां में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल पर बना भव्य पंडाल। पावापुरी, निज संवाददाता। घोसरावां गांव में सूर्य नारायण महायज्ञ को लेकर तैयारी अपने चरम पर पहुंच गई है। गांव में धार्मिक वातावरण और भक्ति की लहर दौड़ रही है। महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा रविवार को निकाली जाएगी, जिसमें हजारों भक्त शामिल होंगे। यह शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, हनुमान जी व भगवान शिव जी की आकर्षक झांकी रहेगी। इससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया है। शोभायात्रा में घोड़े, बग्घी, ढोल-नगाड़े, झांकियां होंगी। महिलाएं कलश यात्रा में भाग लेंगी और पुरुष भगवा ध्वज लिए जयघोष करेंगे। महायज्ञ को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। गांव रंग-बिरंगी झंडियों, तोरण द्वारों और विद्युत सज्जा से सज चुका है। महायज्ञ समिति के सदस्य रामसागर सिंह, सुबोध कुमार व श्याम किशोर प्रसाद सिंह ने बताया कि यज्ञ का आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। इसमें प्रवचन, रात्रि भजन संध्या तथा हवन-पूजन की शृंख्ला चलेगी। पंडित पुरेंद्र उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, रामकिशोर सिंह, रामचरित्र सिंह व अन्य ने बताया कि यज्ञाचार्य की उपस्थिति में नौ दिवसीय श्री सूर्य नारायण महायज्ञ होगा। सूर्य नारायण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यह यज्ञ किया गया है। रोजाना संध्या में श्रीमद्भागवत कथा होगा। रामलीला व रासलीला भी किया जाएगा। यह महायज्ञ न केवल धार्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी संदेश देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।