Gunfire and Stone-Pelting Erupt Over Bridge Construction Dispute in Sangrampur पुलिया निर्माण स्थल विवाद को ले पथराव, गोलीबारी, एक जख्मी, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsGunfire and Stone-Pelting Erupt Over Bridge Construction Dispute in Sangrampur

पुलिया निर्माण स्थल विवाद को ले पथराव, गोलीबारी, एक जख्मी

संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में नरहर नदी पर पुलिया निर्माण को लेकर विवाद में शुक्रवार रात गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। घटना में रूपेश कुमार नामक युवक घायल हो गया, जिसे भागलपुर रेफर किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 27 April 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
पुलिया निर्माण स्थल विवाद को ले पथराव, गोलीबारी, एक जख्मी

संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर नगर पंचायत की वार्ड संख्या पांच में नरहर नदी पर पिुलया निर्माण को लेकर शुक्रवार देर रात रायकड़ टांडी गांव में गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक रूपेश कुमार पिता स्व. छेदी यादव है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। गौरतलब हो कि पुलिया निर्माण स्थल को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। ग्रामीण गुड्डू यादव ने बताया कि दो अप्रैल की रात उनके धान के टाल में आग लगा दी गई थी, जिसको लेकर संग्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि शाम के समय पत्थरबाजी और शराब की बोतल फेंकने की घटनाएं हो रही है। शुक्रवार की रात भी 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग की गई और घरों पर पत्थर फेंके गए, जिससे महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गये। गांव के बुजुर्ग ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि पिुलया निर्माण का विवाद जमीन के पुराने मामले से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिलदेव यादव के पुत्र जबरन उनकी जमीन लिखवाने का दबाव बना रहे हैं। संग्रामपुर थाना के एसआई संजय कुमार सिंह ने बताया कि रायकड़ में मारपीट और घायल होने की सूचना मिलने पर गया था लेकिन गोलीबारी होने की पुष्टि नही हुई है। पत्थर चलने से एक युवक जख्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।