मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ी चयनित
हुसैनगंज में एम०एस० उ० वि० सह इंटर कॉलेज में मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन डा० हसन इमाम और सैयद जाफर इमाम ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के लिए छात्रों का चयन किया गया, जिसमें...

हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित एम०एस० उ० वि० सह इंटर कॉलेज प्रांगण में शनिवार को मशाल खेल प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय के अध्यक्ष डा० हसन इमाम एवं क्रिडा सचिव सैयद जाफर इमाम समेत अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए विद्यालय की तरफ से अंडर-14 वर्ग से 60 मीटर रेस के लिए क्लास 9 से अमरजीत कुमार साह एवं रौशन तारा चयनित हुए। वहीं अंडर-16 वर्ग से इंटर की अंशु कुमारी का चयन हुआ। अंडर-14 साइक्लिंग रेस में प्रियांशु यादव एवं फुटबॉल के लिए 9 विद्यार्थियों को चयनित किया गया। बैटरी टेस्ट के लिए क्लास 10 के सैफ अली चयनित हुए। आयोजन के दौरान मौके पर शमीम तुराबी, मनोज कुमार सिंह, धन्नजय प्रसाद सैयद असगर मेहदी, सुलेमान अब्बास, एहतराम हुसैन, मोहम्मद अली रिज़वी, कम्बर हुसेन, विनय कुमार पाठक, विकास कु० चौबे, कन्हैया तिवारी, जेबा नजीर, पुष्पा देवी, जोया फातमा, दीबा हदरी, सम्राट दुबे, सैयद जाफर रज़ा, डॉली, असरफ अली, मो० शाहीन अली, ममता सिंह, केवल कृष्णा, आशिष, पंकज नयन पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।