Jharkhand s Bhamaas Union Holds 96th Meeting Focuses on Labor Issues and Union Formation श्रमिकों के बीच काम कर रही यूनियन का महासंघ बनेगा, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand s Bhamaas Union Holds 96th Meeting Focuses on Labor Issues and Union Formation

श्रमिकों के बीच काम कर रही यूनियन का महासंघ बनेगा

रांची में भारतीय मजदूर संघ (भामस) की 96वीं कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। दो पदाधिकारियों का चयन किया गया और ठेका...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 08:54 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिकों के बीच काम कर रही यूनियन का महासंघ बनेगा

रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ (भामस) झारखंड प्रदेश की 96वीं कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल रातू रोड में हुई बैठक की शुरुआत पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत भारतीयों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। संघ के कार्य को गति देने के लिए दो पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें एचईसी के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद एवं केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष साहू के नाम पर सहमति बनी। झारखंड प्रदेश में ठेका श्रमिकों के बीच काम कर रहे हैं। यूनियन का महासंघ बनाने का निर्णय लिया गया। यह महासंघ राज्य स्तरीय महासंघ कहलाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलिराम यादव ने कहा कि भामस पूरे प्रदेश में मजदूरों के हित के लिए लगातार अच्छी पहल कर रहा है। प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने मजदूरों की समस्याओं को सदन में रखा। कोयला, एचईसी, साहिया, आंगनबाड़ी, ऑटो-ई रिक्शा, ठेका श्रमिक एवं अन्य के संबंध में चर्चा की गई। उनकी समस्याओं को संबंधितों के पास रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन मंत्री बृजेश कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मनाथ शुक्ला आदि ने भी विचार रखे। अंत में संघ में सेवा देनेवाले प्रचारक डीके सदाशिव राव के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर राजीव रंजन सिंह, चंदन प्रसाद, सुनील कुमार, कृष्णा राय, रामचंद्र गोप, कुमुदिनी कुल्लू आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।