Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPappu Yadav Surrenders to Police During House Seizure in Fullparash
कुर्की करने पहुंची पुलिस को देख किया आत्मसमर्पण
फुलपरास क्षेत्र में, पप्पू यादव ने डगरूआ थाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। पप्पू यादव को...
Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 08:52 PM

फुलपरास। थाना क्षेत्र के सुरहा धनौजा निवासी व पूर्णिया जिला के डगरूआ थाना के एक कांड के अभियुक्त पप्पू यादव के घर डगरूआ थाना पुलिस व फुलपरास थाना की पुलिस की मदद से जब घर की कुर्की जब्ती की करवाई करने पहुंची तो अभियुक्त पप्पू यादव ने अपने आप को फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पुअनि आदित्य कुमार भगत,अभिमन्यु पासवान के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे गिरफ्तार कर डगरूआ थाना के पुअनि दीपक कुमार गौतम ने दल बल के साथ अपने साथ ले कर चला गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने पुष्टि की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।