मशाल प्रतियोगिता को लेकर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बड़हरिया में सभी स्कूलों में मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखने को मिला। साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, और दौड़ प्रतियोगिता सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। चयनित...

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तमाम स्कूलों में मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसको लेकर तमाम स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी अधिक उत्साह देखने को मिला। अपग्रेड सदरपुर संकुल में खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कर कई विधाओं से बच्चों को जागरूक करते हुए बच्चों के बीच में प्रतियोगिता का आयोजन कर बेहतर बच्चो चुनाव किया गया। मशाल प्रतिभा खेल प्रतियोगिता में साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल,वॉलीबॉल, दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें संकुल मध्य विद्यालय महमूदपुर, मध्य विद्यालय रानीपुर, मध्य विद्यालय पहाड़पुर उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर सहित तमाम संकुल मनाया प्रतियोगित आयोजित कर बेहतर बच्चों का चुनाव किया गया। वहीं प्रतियोगिता के तहत बच्चों को नींबू - पानी ग्लूकोज का भी सेवन कराया गया। वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र यादव, संगीता देवी, ओमप्रकाश मांझी, शंभु यादव, संतोष यादव, संतोष पांडे, संगीता देवी सहित तम्मा स्कूल के शिक्षकों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि तो संकुल स्तरीय चयनित बच्चे प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगियों में भाग लेंगे। वही प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बहुत किए बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। चयन के बाद बच्चे को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। आपको बता दे की वर्ग 6 से 8 तक में 66 बच्चे और उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर में 17 बच्चे कुल मिलाकर 83 बच्चे संकुल में शामिल हुए। मौके पर खेल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षक संदीप कुमार सुमन अश्वनी कुमार राधेश कुमार महेश कुमार जितेंद्र कुमार बैरिस्टर प्रसाद व अन्य शिक्षक शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।