दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी को पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली
दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी को पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी को पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली

दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी को पीछा कर बदमाशों ने मारी गोली स्थिति गंभीर, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज एनएच 20 पर गिरियक थाना क्षेत्र के करमपुर के पास घटना फोटो पावापुरी गोली : पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत घायल गल्ला कारोबारी। पावापुरी, निज संवाददाता। बाइक से पावापुरी लौट रहे गल्ला व्यापारी को गिरियक थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप एनच 20 पर बदमाशों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चार की संख्या में रहे बदमाश चारपहिया वाहन से भाग निकले। घटना मंगलवार की दोपहर की है। घायल कारू राम पावापुरी के रहने वाले हैं और गल्ला का कारोबार करते हैं।
घायल कारोबारी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर गिरियक से लौटने के दौरान जैसे ही करमपुर गांव के समीप पहुंचे तो पूर्व से घात लगाए वाहन पर सवार बदमाशों ने पहले उन्हें रोकना चाहा और कई बार ओवरटेक भी किया। लेकिन, वे नहीं रुके। जब वे सड़क किनारे एक होटल की तरफ भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उनकी जांघ को चिरते हुए बाइक की सीट में घुस गयी। घटना के बाद बदमाश भाग निकले। जबकि, आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। छानबीन में जुटी पुलिस,एसपी भी पहुंचे : घटना की जानकारी मिलने के बाद गिरियक एवं पावापुरी थाने अस्पताल पहुंची। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह भी पहुंचे और कारोबारी से पूछताछ की। पीड़ित का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए घटनास्थल के आसपास के होटलों में लगे सीसीटीवी कमरे से फुटेज निकालकर छानबीन कर रही है। घटना के बाद एसपी भारत सोनी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।