हिलसा पूर्वी बाईपास : कार्य एजेंसी तय, 206 करोड़ से शुरू होगा निर्माण
हिलसा पूर्वी बाईपास : कार्य एजेंसी तय, 206 करोड़ से शुरू होगा निर्माणहिलसा पूर्वी बाईपास : कार्य एजेंसी तय, 206 करोड़ से शुरू होगा निर्माणहिलसा पूर्वी बाईपास : कार्य एजेंसी तय, 206 करोड़ से शुरू होगा...

हिलसा पूर्वी बाईपास : कार्य एजेंसी तय, शीघ्र शुरू होगा निर्माण 24 महीने में बनेंगे 2 आरओबी और 7.07 किमी सड़क, जाम से मिलेगी निजात कैबिनेट ने पहले दी थी 276.37 करोड़ की मंजूरी फोटो : हिलसा जाम : हिलसा बाजार में लगा जाम। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। हिलसा शहर की बहुप्रतीक्षित पूर्वी बाईपास के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने निविदा जारी कर दी है। तकनीकी मूल्यांकन के बाद दो कंपनियों को कार्य के लिए उपयुक्त पाया गया है। इनमें ओडिशा की मेसर्स फॉर्च्यून ग्रुप और बेगूसराय की हरि कंस्ट्रक्शन एंड एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। परियोजना के तहत कुल 7.07 किलोमीटर लंबे बाईपास और दो आरओबी का निर्माण किया जाएगा।
साथ ही, इसमें 15 छोटे-बड़े पुल-पुलियों के निर्माण भी प्रस्तावित हैं। इसकी कुल स्वीकृत लागत 276.37 करोड़ है, हालांकि मौजूदा निर्माण कार्य 206.03 करोड़ में पूरा किया जाएगा। इसे 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 47 एकड़ जमीन अधिग्रहित होगी: हिलसा पूर्वी बाईपास में छह मौजों की 47.385 एकड़ जमीन अधिगृहित की गयी है। दनियावां-गया एसएच-4 के कामता हाल्ट के दक्षिण से प्रारंभ होकर ढिबरापर रेलवे क्रासिंग के निकट मिलने वाला हिलसा पूर्वी बाईपास हिलसा-नूरसराय पथ को लालसे बिगहा मोड़ के निकट क्रॉस करेगा। इसके लिए कामता, मोमिन्दपुर, मियां बिगहा, हिलसा, इंदौत एवं मई मौजों की जमीन अधिग्रहित की गयी है। जाम से छुटकारा : इसमें किसानों को लगभग 1.47 अरब का मुआवजा मिला है। हिलसा मौजा के किसानों को 4.20 लाख प्रति डिसमिल, जबकि अन्य मौजों के किसानों को 2.10 से 2.45 लाख प्रति डिसमिल मुआवजा मिला। यह परियोजना हिलसा शहर के यातायात दबाव को कम करने, बाजार क्षेत्र के जाम से निजात दिलाने और पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से बनाई गई है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का मानना है कि इस बाईपास से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। 18 साल बाद हुआ टेंडर: यह परियोजना वर्ष 2007 में प्रस्तावित हुई थी और 2012 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 2019 में इसका शिलान्यास हुआ, लेकिन कई वर्षों तक कार्य अटका रहा। अब निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।