देसरी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शवदेसरी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शवदेसरी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शवदेसरी रेलवे स्टेशन...
Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरThu, 22 May 2025 05:48 AM

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड पर देसरी रेलवे स्टेशन के पूरब रेल लाइन किनारे बुधवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या तीन के उत्तर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला। जिसके सिर के पीछे का भाग फटा हुआ था। उपस्थित लोगों ने बताया कि मृतक काला पैंट और शर्ट पहने था। शव मिलने की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ में कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर पाया। शव को बरामद कर जीआरपी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर ले गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।