Hindustan s Initiative Empowering Marginalized Voices in Bihar Sharif लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHindustan s Initiative Empowering Marginalized Voices in Bihar Sharif

लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदा

लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदा लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदालोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 23 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदा

लोगों ने कहा धन्यवाद हिन्दुस्तान, जनसरोकार वाले अभियान से हो रहा फायदा अपर इंट्रो : दैनिक अखबार हिन्दुस्तान के बोल बिहारशरीफ संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हाशिए पर रहे लोगों के साथ ही गांव के किसानों और फुटपाथी दुकानदारों तक की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसे लेकर आम जनमानस ने भी हिन्दुस्तान को इसके लिए धन्यवाद कहा है। समाज के बुद्धिजीवियों का कहना है कि सच्चे मायने में हिन्दुस्तान समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों के लिए आवाज उठाता है। वह पूरी तरह से अपनी जवाबदेही निभा रहा है। आइए इसी तरह के लोगों से जानते हैं बोले बिहारशरीफ संवाद कार्यक्रम को लेकर उनकी प्रतिक्रियाएं उनके ही शब्दों में ... फोटो : बाइट वाली तस्वीरें उनके नाम से बोले 03 : ठंड के दिनों में शहर की सफाई करते सफाईकर्मी। फाइल फोटो बोले 04 : अस्पताल चौक पर बिना पहचान पत्र के दुकान देते फुटपाथी दुकानदार। बोले बिहारशरीफ बहुत ही अच्छा संवाद कार्यक्रम है। इसकी खासियत यह रही कि हिन्दुस्तान समाज के हाशिए पर रहे लोगों के पास पहुंचा। उनकी आवाज को सुना। उनके कारोबार या जीवन में आ रही परेशारियों को उसने समझा। साथ ही जिम्मेदारों से बात कर उन्हें वास्तविक आइना दिखाया। इसका असर भी हुआ है। यह अभियान जनसरोकार से जुड़ता जा रहा है। पवन कुमार पटवा इस तरह के अभियान का लाभ गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। वे अपने कारोबार से संबंधित सारी जानकारी पा रहे हैं। वहीं इसमें आ रही समस्याओं का सुझाव भी बता रहे हैं। इससे समाज के हर तबका के लोगों को फायदा होगा। लोहार समाज से लेकर फोटोग्राफर, सफाईकर्मी और सुरक्षा में लगे रात्री प्रहरियों तक की परेशानियों को हिन्दुस्तान ने उजागर किया। इसके लिए हिन्दुस्तान को धन्यवाद। मनोज कुमार बोले बिहारशरीफ अभियान का प्रभाव छोटे से गांव से लेकर बड़े बड़े कारोबारियों तक पहुंच रहा है। अब लोग इस कार्यक्रम में अपनी समस्याओं पर न सिर्फ खुलकर चर्चा कर रहे हैं। बल्कि, कुछ सुझाव भी दे रहे हैं। इस दौरान एक दूसरे के अनुभवों का भी फायदा मिलने लगा है। खासकर कारोबार से जुड़े वर्ग को इससे काफी लाभ हो रहा है। राजू कुमार हम सफाईकर्मी हैं। हमारा काम सुबह शाम शहरों की साफ सफाई करना ही है। हम तक बहुत कम लोग पहुंचते हैं। लेकिन, हिन्दुस्तान के प्रतिनिधियों ने हमारी समस्याओं को बोले बिहारशरीफ में प्रमुखता से उठाया। इसके बाद हमें सुरक्षा उपकरण व ठंड से बचने के लिए वस्त्र भी दिए गए। यह बहुत ही कारगर रहा। हमारी बातों को रखने के लिए एक अनमोल मंच मिला है। मन्ना यादव हमारी परेशानियां बहुत है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के सामने हम अपनी बातों को रखते हैं। लेकिन, उसपर ध्यान नहीं दिया जाता है। धन्यवाद हो हिन्दुस्तान का जिसने हमारी आवाज को अंजाम तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। अब हमारी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जिम्मेदारों को हमारी समस्याओं के प्रति गंभीर होना ही होगा। प्रियंका कुमारी मजदूरों की बातों को अमूमन नजरअंदाज कर दिया जाता है। नियमित काम नहीं मिलना, काम करने के बाद मजदूरी मांगने पर पर अपमान करना सामान्य बात है। लेकिन, हमारी बातों को पूरजोर तरीके से हिन्दुस्तान ने उठाया है। बोले बिहारशरीफ की टीम इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। हिन्दुस्तान को इसके लिए थैंक्स, जिसने यह मुहिम चलायी है। यह गरीबों की आवाज बनता जा रहा है। पुष्पलता विद्यार्थी फुटपाथी दुकानदारों की कोई नहीं सुनता है। कभी अतिक्रमण के नाम पर तो कभी वीआईपी मूवमेंट के नाम पर हमें अक्सर परेशान किया जाता है। बिहारशरीफ नगर निगम जैसे शहरों में अब तक वेंडिंग जोन नहीं बनाया जाना अपने आम में एक बड़ा सवाल है। इसके लिए प्रयास होना चाहिए। हिन्दुस्तान के बोले बिहारशरीफ संवाद कार्यक्रम का प्रभाव दिखने लगा है। रंजु देवी हम बिहारशरीफ शहर में चार दशक से छोटे से दुकान से परिवार चला रहे हैं। लेकिन, आज तक किसी ने हमारी परेशानियों को नहीं समझा है। पहली बार हमारी आवाज को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से जगह दी है। इसके लिए हिन्दुस्तान को धन्यवाद। इसकी खासियत यह रही कि बिना किसी भेद-भाव के समाज के हर तबका तक हाशिए पर रहे लोगों तक की आवाज अधिकारियों व जिम्मेदारों तक पहुंचने लगी है। रामातार प्रसाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।