Nawchandi Yagya in Noor Sarai Devotees Gather for Special Worship on Sixth Day सात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNawchandi Yagya in Noor Sarai Devotees Gather for Special Worship on Sixth Day

सात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारा

सात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारासात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारासात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारासात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 6 June 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
सात दिवसीय यज्ञ की आज होगी पूर्णाहुति, होगा भंडारा

नूरसराय के सात दिवसीय नवचंडी यज्ञ का छठादिन फोटो: नूरसराय पूजा-नूरसराय के महारानी स्थान में शुक्रवार को पूजा के खड़े श्रद्धालु। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार के महारानी स्थान में सात दिवसीय नवचंडी प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को छठे दिन विशेष पूजा के बाद मां का पट खोला गया। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी... के जयघोष से नूरसराय भक्तिमय हो गया। पिंडी स्वरूप माता की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गयी। शनिवार को यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके अलावा भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा।

आचार्य जयराम पांडेय ने कहा कि नवचंडी पूा में भगवान गणेश, शिव, नवग्रह व और नवदुर्गा की पूजा होती है। इससे जीवन में धन्य-धान्य की वृद्धि होती है। वहीं, गुरुवार की शाम रामकथा में वेदाचार्य रविन्द्र शास्त्री ने गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करते चारों राजकुमारों की जीवंत झांकी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ ने पुत्र मोह छोड़ कर उन्हें ज्ञान हासिल करने के लिए गुरु के आश्रम में भेज दिया। कार्यक्रम में राधे प्रसाद, सुनील यादव, विपिन कुमार, पंकज कुमार निराला, अजय कुमार दारा, पूना शर्मा, अभिमन्यु चौधरी, रमेश भदानी, जितेंद्र प्रसाद, विनोद यादव, मदन साव आदि सहयोग कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।