Nitish Government Honors Backward Classes Shravan Kumar Welcomes Karpoori Rath Yatra अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमार, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNitish Government Honors Backward Classes Shravan Kumar Welcomes Karpoori Rath Yatra

अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमार

अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमारअतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमारअतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमारअतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 22 April 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमार

अतिपिछड़ों को मिला नीतीश सरकार में सम्मान: श्रवण कुमार हिलसा में जदयू कार्यकर्ताओं कर्पूरी रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत फोटो: हिलसा श्रवण कुमार : हिलसा के रजवा गांव में लोगों को संबोधित करते मंत्री श्रवण कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने हिलसा प्रखंड के रजवा और कपसियावां गांव में कर्पूरी रथ यात्रा के पहुंचने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ों को उनका वाजिब हक और सम्मान दिलाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हुआ है। सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। जीविका के माध्यम से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने का विश्वास जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नीतीश सरकार द्वारा किए गए विकास और कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रेश्वर चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अतिपिछड़ों को जितना अधिकार, हक और सम्मान दिया है, शायद ही किसी अन्य राज्य के नेता ने दिया होगा। जिस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों का मान-सम्मान बढ़ाया है, उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उनके हाथों को मजबूत करना है। इससे पहले जदयू कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी रथ का जोरदार स्वागत किया। मौके पर हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, जदयू जिलाध्यक्ष मो अरशद, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष रजनीश ठाकुर, पवन, संतोष, रूपेश पटेल, उमेश यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।