Fraudulent Marriage Woman Thrown Out by Husband Father-in-Law Arrested जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsFraudulent Marriage Woman Thrown Out by Husband Father-in-Law Arrested

जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला

जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 22 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला

जालफरेब कर पहले की शादी, अब विवाहिता को घर से निकाला पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार, पति व अन्य आरोपी फरार इंजीनियर बनकर रेस्तरा संचालक ने किया जालफरेब शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंजीनियर बनकर रेस्तरा संचालक ने पहले जालफरेब कर शादी की और बाद में विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जालफरेब का शिकार हुई अवगिल गांव की सोनम कुमारी ने जब महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी ससुर अशोक सिंह को पटना जिले के भदौर थाना के दरबे गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी पति सौरभ कुमार, सास नीरु देवी और देवर सिद्धार्थ कुमार फरार होने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि अवगिल गांव के राजेश सिंह की पुत्री सोनम की शादी दरबे गांव में सौरव के साथ हुई थी। शादी के समय अपने को इंजीनियर बताकर ससुराल वालों को झांसा दिया। जबकि, आरोपी दिल्ली में रेस्तरा चलाता था। सच्चाई तब सामने आयी जब विवाहिता पति के साथ दिल्ली गई। विवाहिता को रेस्तरा में बर्तन मांजने का काम कराया जाने लगा और विरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। बाद में विवाहिता को दरबे गांव लाया गया। विवाहिता को दहेज के लिए में देने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। अंत में विवाहिता मैके आई और पति ससुराल के सदस्यों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।