Priyaranjan Achieves UPSC Success Honored at Nepura School Ceremony स्कूल प्रशासन ने होनहार छात्र को किया सम्मानित , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsPriyaranjan Achieves UPSC Success Honored at Nepura School Ceremony

स्कूल प्रशासन ने होनहार छात्र को किया सम्मानित

यूपीएससी परीक्षा में चयनित प्रियरंजन ने नेपुरा स्कूल में की थी पढ़ाई स्कूल प्रशासन ने होनहार छात्र को किया सम्मानित स्कूल प्रशासन ने होनहार छात्र को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 30 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
स्कूल प्रशासन ने होनहार छात्र को किया सम्मानित

यूपीएससी परीक्षा में चयनित प्रियरंजन ने नेपुरा स्कूल में की थी पढ़ाई फोटो : नेपुरा स्कूल : अस्थावां प्रखंड के नेपुरा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल लोग। अस्थावां, निज संवाददाता प्रखंड के नेपुरा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रामाधीन सिंह ने बताया कि इस विद्यालय का छात्र रहे प्रियरंजन ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रशासन ने इन्हें फूलमाला, अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्र देकर सम्मानित किया। प्रियरंजन ने विद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कठिन मेहनत व लगनशीलता से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर इनकी माता राधा देवी, पिता नरेन्द्र कुमार सिंह, बहन कुमारी पिंकी सिन्हा, भाई रविरंजन, कुमुद, मुखिया नीलम देवी के अलावा कृष्ण कुमार सिंह, सूर्यकांत सिंह कांत, डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद, सोनू कुमार, अमरेन्द्र कुमार, मुस्तफी, विशाल कुमार, संजुला सिन्हा, रजनी कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुपम कुमारी, मनोरंजन कुमार, कारु कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।