राजगीर में खुलेगा विस्तार केंद्र, युवा बनेंगे हुनरमंद
राजगीर में खुलेगा विस्तार केंद्र, युवा बनेंगे हुनरमंद राजगीर में खुलेगा विस्तार केंद्र, युवा बनेंगे हुनरमंद राजगीर में खुलेगा विस्तार केंद्र, युवा बनेंगे हुनरमंद

राजगीर में खुलेगा विस्तार केंद्र, युवा बनेंगे हुनरमंद युवाओं को प्रशिक्षण देकर बढ़ाये जाएंगे रोजगार के अवसर 10 करोड़ की लगेंगी मशीनें, स्थल का चयन पर मथन जारी फोटो उद्योग केंद्र : जिला उद्योग केंद्र के सभागार में विस्तार केंद्र की स्थापना को लेकर रणनीति बनाते अधिकारी। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) मंत्रालय के माध्यम से राजगीर में विस्तार केंद्र की स्थापना जल्द होगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं का कौशल विकास और हुनरमंद बनाकर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। यह केंद्र विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा तो रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। केंद्र की स्थापना व जगह चिह्नित करने को लेकर मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में विशेष बैठक हुई। इसमें जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधक सचिन कुमार, राजगीर आईटीआई के प्रिंसिपल सुनील कुमार, कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि अभिजीत भट्टाचार्य सहित करीब 50 हितधारकों ने भाग लिया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि विस्तार केंद्र में करीब 10 करोड़ से विभिन्न प्रकार की मशीनें लगायी जाएंगी। युवाओं को मशीनों को चलाने और प्रोडक्ट तैयार करने की बारीकियां सिखायी जाएंगी। केंद्र की स्थापना के लिए राजगीर में स्थल चयन की प्रक्रिया चल रही है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्थापना भी कर दी जाएगी। राजगीर के अलावा गया समेत अन्य जिलों में भी विस्तार केंद्र स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि राजगीर को पहले से ही महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। जिले में हस्तशिल्प, रेडीमेड, खाद्य एवं कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण उद्योग चल रहा है। साथ ही फुटवियर, लकड़ी शिल्प, स्टील अलमारी निर्माण समेत अन्य उद्योगों से लोग जुटे हैं। ऐसे में राजगीर में स्थापित होने वाला विस्तार केंद्र एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। बल्कि, रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।