शेखपुरा 01
चार दिन पहले ठंडक पर अब इतनी उमस और गर्मी की जीना मुहाल है। सुबह से चमकती धूप और उसपर मंद पुरबा हवा के बीच उमस के कारण लोग पसीने से तर - बतर हो रहे है। पंखा तो चल रहा है पर पसीना है कि रुकने का नाम...

चार दिन पहले ठंडक पर अब इतनी उमस और गर्मी की जीना मुहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज 10 डिग्री का अंतर तो आद्रता 78 27 अप्रैल तक उमस और गर्मी का सितम रहेगा जारी 22 शेखपुरा 01 केहरे की चादर में लिपटा डीहकुसुम्भा गांव का तालाब और घर शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता 10 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक तेज आंधी और बारिश के कारण लोग को बैशाख में भी दिसंबर माह का मजा मिल रहा था। पर जैसे ही मौस्म करबट बदली तो भारी उमस और गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। सुबह से चमकती धूप और उसपर मंद पुरबा हवा के बीच उमस के कारण लोग पसीने से तर - बतर हो रहे है। पंखा तो चल रहा है पर पसीना है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस भीषण गर्मी में पंखा और कूलर भी ठंडक देना बंद कर दिया है। मिट्टी के घड़ा और सुराही की भी डिमांड बढ़ गई है। घड़ा और सुराही की कीमत दो सौ के पार चली गई है। मंगलवार की सुबह को लोगों को अजीब नजारा से भी रुवरु होना पड़ा। शहर के बाइपास और पहाड़ पर बैशाख महीना में भी लोगों को घना कोहरा का सामना करना पड़ा। घना कोहरा के कारण वाहनों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ी। दिन के आठ बजे के बाद ही कोहरे की धुंध से निजात मिल पाई। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण, बुखार और चेचक का भी प्रकोर बढ़ने लगा है। सदर अस्पताल प्रवंधक धीरज कुमार सिंहा ने बताया कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है और अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। चेचक का प्रकोप फैलने की सूचना नहीं है। मौसम के लगातार बदलते तेबर से लोग हैरान और परेशान है। 27 अप्रैल तक नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से निजात मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला के लोगों को अभी 27 अप्रैल तक इसी तरह के उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अरियरी कृषि विज्ञान केेद्र के डाॅ0 प्रमोद चैधरी ने बताया कि अधिक आद्रता के कारण लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हाल के दिनों में हुइ्र आरिश और नमी के कारण लोगो ंको बैशाख में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा चलने के बाद ही लोगों को उमस से मुक्ति मिल सकती है। न्यूनतम और अधिकतक तापमान में मात्र 10 डिग्री का अंतर रहने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मंगलवार को जिला का जहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान 39 डिग्री चला गया है। वही आद्रता 78 के पार चली गई है। मौसम विभाग की माने तो 27 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। 2 इंजीनियर बनकर रेस्तरा संचालक ने जालफरेब कर शादी की अब विवाहिता को दहेज के लिए निकाला ससुर गिरफ्तार, पति व अन्य फरार शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता इंजीनियर बनकर रेस्तरा संचालक ने पहले जालफरेब कर शादी की और इसके बाद विवाहिता को दहेज की खातिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जाल फरेब का शिकार हुई अवगिल गांव की सोनम कुमारी ने जब महिला थाना में मुकद्मा दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी ससुर अशोक सिंह को पटना जिला के भदौर थाना के दरबे गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि जबकि आरोपी पति सौरभ कुमार, सास नीरु देवी और देवर सिद्धार्थ कुमार फरार होने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवगिल गांव के राजेश सिंह की पुत्री सोनम की शादी दरवे गांव में सौरव के साथ हुई थी। शादी के समय अपने को इंजीनियर बताकर दहेज के नाम पर मोटी रकम भी बसूली थी। जबकि आरोपी दिल्ली में रेस्तरा चलाता था। फरेब तब खुला जब विवाहिता पति के साथ दिल्ली गई। विवाहिता को रेस्तरा में वर्तन मांजने का काम कराया जाने लगा और बिरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। बाद में विवाहिता को दरबे गांव लाया गया जहां विवाहिता को पिता का बरबीघा का मकान दहेज में देने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। अंत में विवाहिता मैके आई और पति ससुराल के सभी सदस्यों के खिलाफ महिला थाना में मुकद्मा दर्ज किया गया। 3 जिला के 11 हज यात्रियों का टीकाकरण 24 को शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता इस दफा जिला से कुल 11 लोग हजयात्रा करने के लिए मक्का जायेगें। इसकी जानकारी देते जिला हज कमिटी के नोडल पदाधिकारी मो0 मुमताज ने बताया कि इन सभी 11 यात्रियो का मेडिकल जांच हो गया है। जबकि सदर अस्पताल में कैंप लगाकर इन सभी 11 हज यात्रियों को 24 अप्रैल को टीकाकरण किया जायेगा। इन 11 हज यात्रियों में पांच महिला यात्री है। जिला के इन 11 हज यात्रियों को दिल्ली, कोलकता और गया एयरपोर्ट से हज यात्रा के लिए भेजा जायेगा। सबसे पहले गया एयरपोर्ट से दो हज यात्री इस्लामियंा हाई स्कूल के रिटायर्ड एचएम खुर्शीद आलम और इनकी पत्नी रवाना होगी। 4 सेंधमारी कर किराना दुकान से हजारों की चोरी शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता कोरमा थानाक्षेत्र के अवगिल गांव में सेंधमारी कर किराना दुकान से हजारों की चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। इस संवंध में दुकान मालिक विपिन सिंह के द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव में सागर किराना स्टोर की दुकान है। सोमवार की रात को चोरों ने दिवाल काटकर दुकान में प्रेवश किया और पांच हजार नकदी सहित खाने का समान चुरा लिया। करीब 50 हजार का समान चुराये जाने की बात कही जा रही है। 5 डिप्टी कलेक्टर का भाजपा कार्यालय मे स्वागत शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता न्यायलयकर्मी से आईएएस अफर बने महेश कुमार का शहर के तीन मुहानी मोड़ पर भाजपा के बाणिज्य प्रकोष्ठ के काया्रलय में जोरदार स्वागत किया गया। महेश कुमार इससे पहले शेखपुरा कोर्ट में काम करते थे और फिर आईएएस की परीक्षा पास कर ली। शेखपुरा आने पर भाजपा कार्यालय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार अकेला के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आईएएस अफसर ने कहा कि शेखपुरा में जो प्यार और मान सम्मान मिला है उसे कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर भाजपा के कई लोग मौजुद थे। 6 पांच करोड़ की लागत से धरमपुर रतोईयां नदी के किनारे बनेगा शवदाह गृह शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता लंबे समय से अटके शवदाह गृह के निर्माण होने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार की ओर से शवदाह गृह के निर्माण के लिए नगर परिषद शेखपुरा को पांच करोडत्र रुपया दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए नप के एक्जक्यूटिव अफसर विनय कुमार ने बताया कि शवदाह के निर्माण के लिए धरमपुर गांव के समीप रतोईयां नदी के किनारे स्थल का चयन किया गया है। शवदाह गृह में बिजली से शव का संस्कार करने के लिए एक शवदाह तो लकड़ी से जलाने के लिए दो शवदाह बनाया जायेगा। इसके साथ उच्च प्रवाही का बोरिंग भी गाड़ा जायेगा। शवदाह गृह का निर्माण हो जाने के बाद इसका डाक के माध्यम से निविदा दिया जायेगा। 7 विल एंड मिलिंडा गेटस फाउंडेशन की टीम ने अस्पतालों में परिवार नियोजन का लिया जायजा सवक्यूटेनियस इंजेक्शन और अंतरा इंजेक्शन का भी समीक्षा 22 शेखपुरा 02 बरबीघा रेफरल अस्पताल में बैठक करती टीम शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता विल एंड मिलिंडा गेटस फाउंडेशन की सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को बरबीघा रेफरल और सदर अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान गर्भ निरोधक के लिए इस्तेमाल किये जा रहे सवक्यूटेनियस और अंतरा सुई के प्रभाव की समीक्षा की तथा इसको और प्रभावी बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। गर्भनिरोधक इंजेक्शन के लिए बनाये गये मास्टर ट्रेनर डाॅ0 नूर फातिमा ने बताया कि टीम के द्वारा आशा के लोगों से बातचीत कर सुई के प्रभाव की जानकारी ली तथा इन इंजेक्शनों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। बताया जाता है कि यह फाउंडेशन भारत सरकार को परिवार नियोजन के कार्यक्रम में मदद करती है। टीम में अमेरिका, दिल्ली और पटना के लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।