Shobha Devi Elected Secretary of Jiar Middle School Education Committee in Peaceful Election जियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवी , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsShobha Devi Elected Secretary of Jiar Middle School Education Committee in Peaceful Election

जियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवी

जियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवीजियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवीजियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 19 May 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
जियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवी

जियर मध्य विद्यालय की शिक्षा समिति सचिव बनीं शोभा देवी माता समिति की 3 महिलाएं सचिव पद के लिए बनी थीं उम्मीद्वार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव, ग्रामीणों में दिखी उत्सुकता फोटो : जियर समिति : अस्थावां प्रखंड के जियर मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के चुनाव में शामिल महिलाएं। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के जियर मध्य विद्यालय जियर में सोमवार विद्यालय शिक्षा समिति का फिर से गठन किया गया। तीन महिलाओं ने विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव पद के लिए चुनाव लड़ी। प्राचार्य रघुनंदन पासवान ने बताया कि समन्वयक सुनील कुमार के देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया करायी गयी।

शोभा देवी सबसे अधिक छह वोट हासिल कर सचिव पद पर जीत दर्ज की। जबकि, रानी देवी व निशु देवी को स्वयं का महज एक वोट मिला। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।नव निर्वाचित सचिव शोभा देवी ने जीत दर्ज करने पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिक्षा समिति सचिव पद की जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष सदस्य रिंकु देवी, कंचन देवी, तारा देवी, आशा देवी, रानी देवी, निशु देवी और डेजी देवी, शिक्षक अमरजीत कुमार सिंह, आरती कुमारी, रंजीत कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।