Tejashwi Yadav s Vision for Bihar New Direction in Development Discussed at RJD s Social Justice Forum रिवाइज : तेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकर, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTejashwi Yadav s Vision for Bihar New Direction in Development Discussed at RJD s Social Justice Forum

रिवाइज : तेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकर

तेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकरतेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकरतेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकर

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 11 May 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
रिवाइज : तेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकर

तेजस्वी ने बिहार के विकास की गति को दी नई दिशा : सुधाकर चंडी में हुआ राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम फोटो: चंडी राजद: चंडी में रविवार को सामाजिक न्याय परिचर्चा में शामिल राजद के बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह व अन्य। चंडी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को हरनौत विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने आरएसएस और भाजपा के थोपी गयी नई शिक्षा नीति के जरिये बिहार की शिक्षा को ध्वस्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार के विकास की गति को नई दिशा दी।

उनके कार्यकाल को 'आर्थिक न्याय का कार्यकाल' कहा जा सकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता और प्रियंका भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनावी वादे को अपने अल्प कार्यकाल में पूरा करने का काम किया। सरकार बनने पर प्रदेश में उद्योग लगाकर पलायन रोका जाएगा। माई बहन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रतिमाह, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन को 1500 प्रतिमाह कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त दी जाएगी। पूर्व विधायक सतीश कुमार और डॉ. रविकांत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ जीतने का नारा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडी प्रखंड के अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, प्रधान महासचिव सुनील यादव, दीपक कुमार, जीतू यादव, निधि शर्मा, रजनीश सिंह, पवन यादव, विनोद कुमार, सुबोध चंद्रवंशी, जगत नारायण यादव, योगेंद्र यादव, अर्जुन यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।