रिवाईज- टेबल टेनिस के खेले गये 30 से अधिक मुकाबले
बुधवार को दूसरे राउंड के मैच हुए शुरू रिवाईज- टेबल टेनिस के खेले गये 30 से अधिक मुकाबले रिवाईज- टेबल टेनिस के खेले गये 30 से अधिक मुकाबले

बुधवार को दूसरे राउंड के मैच हुए शुरू बालक-बालिका सिंगल्स के मुकाबलों की धूम राजगीर्र, निज संवाददाता। यूथ गेम्स में बुधवार को टेबल टेनिस स्पर्धा में 30 से अधिक मुकाबले खेले गये। सुबह में बालक-बालिका वर्ग में पहले राउंड के मैच हुए शाम में दूसरे राउंड का मुकाबला खेला गया। कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे तो कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एकतरफा जीत हासिल की। कुछ खिलाड़ियों के शामिल नहीं होने के कारण उनके खिलाड़ियों को वॉक ओवर दिया गया। बालिका वर्ग में हरियाणा की सानवी डर्गन ने तमिलनाडु की हंसिनी एम को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा को विरोधी खिलाड़ी के अनुपस्थित रहने के कारण वॉक ओवर दिया गया।
तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अवानी त्रिपाठी को महाराष्ट्र की काव्या भट्ट ने 3-2 से हराया। चौथे मुकाबले में नई दिल्ली की दिया ब्रह्माचर्य को महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने 3-2 से हराया। पांचवें मुकाबले में बिहार की निलांजना शर्मा को पश्चिम बंगाल की दिपानिता सहा ने सीधे सेटों में 3-0 से हराया। छठे मुकाबले में महाराष्ट्र की हार्डी पटेल को नई दिल्ली की वंशिका मुद्गल ने 3-1 से हराया। सातवें मुकाबले में उत्तराखंड की विदूषी धनाय को तमिलनाडु की नंदिनी बालाजी रीना ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। दूसरे राउंड में बालक वर्ग के पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के देवराज भट्टाचार्य ने गोवा के आरोन फेरियाज को 3-1 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु के अभिनंद पीबी ने तेलंगाना के मिडेला अरुष रेड्डी को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने हिमाचल प्रदेश के नमन भटनागर को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। चौथे मुकाबले में मणिपुर के छेत्री मयुर सिंह सहगल ने कर्नाटक के वरुण कश्यप को 3-2 से हराया। पांचवे मुकाबले में तमिलनाडु के बालामुरूगण मुथु राजशेखरन ने पश्चिम बंगाल के पुनीत विश्वास को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। छठे मुकाबले में चंडीगढ़ के विशाल गर्ग ने महाराष्ट्र के विहान गवंद को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। सातवें मुकाबले में बिहार के कुमार हर्षित ने डीएनडी के धैर्य टंडेल को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। जबकि आठवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल के आशिक घोष के किसी कारणवश शामिल न होने के कारण महाराष्ट्र के कौशल चोपड़ा को वॉक ओवर देकर अगले राउंड में भेज दिया गया। बालिका वर्ग के सेकेंड राउंड के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र की सुकृति शर्मा ने हरियाणा की सानवी डर्गन को 3-2 से हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की काव्या भट्ट के साथ डीएनडी की अनुष्का चौहान किसी कारण उपस्थित नहीं हो सकी। काव्या को वॉक ओवर मिल गया। तीसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा ने उत्तर प्रदेश की अवानी त्रिपाठी को 3-2 से हरा दिया। चौथे मुकाबले में बिहार की निलांजना शर्मा को दिल्ली की दिया ब्रह्माचर्य ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। पांचवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल की दिपनिता साहा को महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। छठे मुकाबले में उत्तराखंड की विदूषी धनाय को महाराष्ट्र की हार्डी पटेल ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। सातवें मुकाबले में दिल्ली कि वंशिका मुद्गल ने तमिलनाडु की नंदिनी बालाजी रीना को 3-1 से हराया। बालक वर्ग में सेकेंड राउंड के पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के देवराज भट्टाचार्य को तमिलनाडु के अभिनंद पीबी ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में गोवा के आरोन फेरियाज को तेलंगाना के मिडेला अरुष रेड्डी ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने कर्नाटक के वरुण कश्यप को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। चौथे मुकाबले में मणिपुर के छेत्री मयुर सिंह सहगल को हिमाचल प्रदेश के नमन भटनागर ने 3-1 से हरा दिया। पांचवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल के पुनीत विश्वास ने महाराष्ट्र के विहान गवंद को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। छठे मुकाबले में चंडीगढ़ के विशाल गर्ग को तमिलनाडु के बाला मुरूगन मुथु राजशेखरन ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। सातवें मुकाबले में दमन एंड दीव्स के धैर्य टंडेल को महाराष्ट्र के कौशल चोपड़ा ने सीधे सेटों में 3-0 से मात दी। आठवें और अंतिम मुकाबले में बिहार के कुमार हर्षित के विरोधी अनुपस्थित हो गये। हर्षित को वॉक ओवर देकर अगले राउंड में प्रवेश मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।