Bihar Chief Minister Nitish Kumar Launches Bhim Samvad Rath Yatra for SC ST Empowerment जदयू का भीम संवाद रथ का किंजर में हुआ स्वागत, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsBihar Chief Minister Nitish Kumar Launches Bhim Samvad Rath Yatra for SC ST Empowerment

जदयू का भीम संवाद रथ का किंजर में हुआ स्वागत

किंजर, एक संवाददाता।इस मौके पर रथ पर सवार बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर भव्य स्वागत किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 7 May 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
जदयू का भीम संवाद रथ का किंजर में हुआ स्वागत

किंजर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सशक्तिकरण के लिए पटना से भेजा गया भीम संवाद रथ यात्रा बुधवार को किंजर पहुंचा। किंजर ग्राम स्थित रविदास टोली मोहल्ले में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रथ पर सवार बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम को अंग वस्त्र एवं फूल माला देकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के 19 वर्षों के कार्यकाल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए किए गए अनेकों लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता डॉक्टर परमानंद सिंह, पंचायत अध्यक्ष नाथुन पटेल, जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, अयोध्या प्रसाद प्रभाकर सहित कई लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।