आठ सूत्री मांगों के तत्काल निराकरण को दिया पत्र
बक्सर में, भाकपा माले और स्थानीय निकाय के नेतृत्व में आठ सूत्री मांगों के तुरंत समाधान की मांग की गई। नप अधिकारी को पत्र सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरMon, 5 May 2025 08:54 PM

बक्सर। आठ सूत्री मांगों के तत्काल निराकरण को लेकर सोमवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय और भाकपा माले के नेतृत्व में नप अधिकारी को पत्र सौंपा गया। साथ ही इन मांगों को हल नहीं किए जाने पर आने वाले दिनों में जुझारू आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी। भाकपा माले के नगर सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी और जबाबदेही नगर परिषद और प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में माले सह मजूदर नेता संजय शर्मा, आइसा के नगर अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, सफाई कर्मी मुकेश कुमार, शेषनाथ राम व सागर वासफोर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।